आपको बता दें कि दाती महाराज केस की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। लेकिन, रेप पीड़िता ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। वहीं, इससे पहले सिटीजन फोरम फॉर सिविल राइट्स ने याचिका दायर कर पीड़ित से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की जांच पर सवाल उठाए थे। एनजीओ ने मामले की सीबीआइ से जांच कराने की मांग की गई थी।