25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंतर-मंतर पर फिर भड़की हिंसा, पुलिस पर पथराव, जवाब में लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे, कई जवान घायल

CJP Protest Violence: दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर हुआ बवाल। प्रदर्शनकारियों का पुलिस पर पथराव, जवाब में लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। कई पुलिसकर्मी घायल।
2 min read
Google source verification
operation sindoor delhi police, fake news social media accounts block, jantar mantar stone pelting

जंतर-मंतर पर फिर भड़की हिंसा, आंसू गैस के गोल दागे | फोटो सोर्स- X(@Gadhwara27)

Delhi Police Lathicharge: दिल्ली के जंतर-मंतर पर अचानक माहौल बेहद खराब हो गया। LIC बिल्डिंग के पास दोपहर करीब 1:30 बजे प्रदर्शन कर रहे लोग उग्र हो गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए और वहां खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर ड़ाली। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

दोपहर 3:30 बजे सरकार के साथ बड़ी बैठक

इस भारी तनाव के बीच आज दोपहर 3:30 बजे सरकार और आंदोलनकारी दल कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच तीसरे दौर की बड़ी बैठक होने जा रही है। कॉकरोच जनता पार्टी ने साफ कर दिया है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफा नहीं देते, तब तक सरकार से बातचीत का कोई मतलब नहीं है। माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार इस्तीफे की मांग पर अपना अंतिम रुख साफ कर सकती है।

400 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक

हिंसा भड़कने से पहले दिल्ली पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चौंकाने वाले खुलासे किए। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि माहौल खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार अफवाहें फैलाई जा रही हैं। से रोकने के लिए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 400 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद करवा दिया है।
डीसीपी ने यह भी बताया कि इससे पहले 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भी ठीक इसी तरह के फेक अकाउंट्स एक्टिव हुए थे। पुलिस सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर नजर रख रही है। साथ ही पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन के दौरान किसी महिला की मौत होने की खबर पूरी तरह से झूठी और मनगढ़ंत है। जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

NEET पेपर लीक विवाद के बीच देश की राजनीति से एक बड़ी खबर आ रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा पत्र शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी।

कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा- 'यह कॉकरोच की जीत है'

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदर्शन की अगुवाई कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया पर इसे 'कॉकरोच की जीत' करार दिया है। पार्टी इसे अपने आंदोलन और जनता के संघर्ष की एक बड़ी कामयाबी मान रही है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग