
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के दावे पर बोले CJP संस्थापक, फोटो- IANS
Abhijeet Dipke on Dharmendra Pradhan resignation: नीट (NEET) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी आंदोलन के बीच बड़ा मोड़ आया है। दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेजे जाने का पत्र सामने आने के बाद 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने खुशी व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए दीपके ने समर्थकों से कहा, "हमने यह कर दिखाया है, धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।" जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर डटे प्रदर्शनकारियों और छात्रों के लिए इस घटनाक्रम को एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने का कि डरने की कोई जरूरत नहीं है, यह लोकतंत्र है। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन हमारी दो मांगें अभी भी बाकी हैं और हम ऐसे वापस नहीं जाएंगे।' अपनी आगे की मांगों को रखते हुए दीपके ने कहा कि नीट परीक्षा के तनाव में आत्महत्या करने वाले सभी बच्चों के पीड़ित परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 20 तारीख को छात्रों पर बर्बरता करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
वही दूसरी ओर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक्स (X) हैंडल से एक के बाद एक लगातार पोस्ट किए जा रहे हैं, जिनमें खुशी ज़ाहिर करते हुए यह संदेश दिया जा रहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से भी जीत हासिल की जा सकती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सीजेपी की तरफ से कहा गया है कि यह लोकतंत्र की बड़ी जीत है।
दीपके ने यह भी कहा कि 'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। और यह इस्तीफा इस बात का सबूत है कि अगर आप लोग डरेंगे नहीं, अगर आप लोग इस सरकार के आगे झुकेंगे नहीं, तो हम किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं।'जंतर-मंतर पर नीट (NEET) परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और सीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच इस बयान को एक बड़े विजय संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
Updated on:
25 Jul 2026 03:05 pm
Published on:
25 Jul 2026 02:40 pm
