13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Mayur Vihar Violence: युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर सोसाइटी में बवाल, पत्थर-डंडों से हमला; 10 साल का बच्चा ICU में

Delhi Mayur Vihar Violence: दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में युवती से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर सोसाइटी में हमला हो गया। पत्थरबाजी और मारपीट में कई लोग घायल हुए, जबकि 10 साल का बच्चा ICU में भर्ती है।
2 min read
Google source verification
Delhi Society Attack

दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में हंगामा (Photo-X @@KuldeepKumarAAP)

Delhi Society Attack: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में रविवार शाम उस वक्त बवाल मच गया, जब कुछ लोग एक सोसाइटी में घुस आए और वहां रहने वाले लोगों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद एक युवती से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर शुरू हुआ था। लोगों ने जब युवक को रोका तो वह अपने साथियों को लेकर वापस आया और सोसाइटी में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि हमलावरों ने सामने आने वाले लोगों के साथ मारपीट की।

10 से 15 लोग सोसाइटी में घुसे

चश्मदीदों का कहना है कि करीब 10 से 15 लोग अचानक सोसाइटी में दाखिल हुए और वहां मौजूद लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। आरोपियों के हाथों में पत्थर और डंडे होने की बात भी सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हमलावरों ने बिना किसी डर के सोसाइटी में लोगों को निशाना बनाया। सोसाइटी में हुई हिंसा की कुछ तस्वीरें CCTV कैमरों में भी कैद हुई हैं। रात करीब 9 बजकर 25 मिनट की फुटेज में युवकों का एक ग्रुप इलाके में भागता और सोसाइटी के अंदर मौजूद लोगों पर पत्थर फेंकता दिखाई दे रहा है। वहीं, एक दूसरी वीडियो में एक शख्स हाथ में डंडा लेकर लोगों पर हमला करता नजर आया। पुलिस अब इन वीडियो की जांच कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

हमले में 10 साल का बच्चा गंभीर

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस हमले में करीब 10 से 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे ICU में भर्ती कराया गया है। परिवार का कहना है कि हमले के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई और ब्लड क्लॉट बन गया है। इसके अलावा चार से पांच अन्य घायलों की हालत भी गंभीर होने का दावा स्थानीय लोगों ने किया है। ICU में भर्ती 10 साल के बच्चे की बहन ने बताया कि उसका छोटा भाई करीब 27-28 साल के अपने कजिन के साथ फोटो लेने गया था। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से पत्थर मारकर उस पर हमला किया गया। बच्चे की बहन ने हमलावरों के पास खतरनाक सामान होने का भी दावा किया। उसके मुताबिक, एक आरोपी के हाथ में बड़ा पत्थर था और वह लकड़ी का चौड़ा डंडा भी लिए हुए था। आरोप है कि उस डंडे में कीलें लगी हुई थीं।

500 मीटर दूर पुलिस चौकी, AAP विधायक ने उठाए सवाल

AAP विधायक कुलदीप कुमार ने घटना को लेकर दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि सोसाइटी से महज 500 मीटर दूर पुलिस चौकी होने के बावजूद इतनी बड़ी घटना हो गई। कुलदीप कुमार ने 'चार इंजन की सरकार' पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग