3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां-बाप की मौत और 9 साल का बेटा बचा, दिल्ली में आधी रात घर की छत ने उजाड़ा परिवार

Delhi latest news: दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में रात को घर की छत अचानक गिर गई। मलबे में दबने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका 9 साल का बेटा सुरक्षित बच गया। पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
Delhi roof collapse

दिल्ली के उस्मानपुर में मकान की छत गिरने से पति-पत्नी की मौत, 9 साल का बेटा सुरक्षित बचा। (फोटो सोर्स- ANI)

Delhi roof collapse:दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत अचानक भरभराकर गिर गई और उसके नीचे दबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे के समय उनका करीब 9 साल का बेटा भी घर में मौजूद था, लेकिन वह इस हादसे में सुरक्षित बच गया।

यह हादसा रात करीब 10 बजे जेपी नगर के पास गामरी एक्सटेंशन में हंसराज डेयरी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मकान की करीब 120 वर्ग फुट की छत अचानक गिर गई। छत गिरते ही 32 साल के टिंकू और उनकी 30 साल की पत्नी उर्मिला मलबे के नीचे दब गए।

9 साल का बेटा सुरक्षित बचा

छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बिना देर किए मलबा हटाना शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस और दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि दंपती का 9 साल का बेटा सुरक्षित बच गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बच्चा भी घर में था। छत गिरने के बाद आसपास के लोगों ने उसे भी बाहर निकाल लिया।

छत गिरने की वजह अब भी साफ नहीं

स्थानीय लोगों के मुताबिक, टिंकू और उर्मिला इस मकान में किराए पर रहते थे। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। परिवार दिल्ली में रहकर अपना काम कर रहा था। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और बचाव में जुट गए।

पुलिस और दमकल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर छत अचानक क्यों गिरी। क्या मकान पुराना था, छत कमजोर थी या फिर कोई दूसरी वजह थी, इसकी जांच की जा रही है। अभी तक छत गिरने की पक्की वजह सामने नहीं आई है।

इस हादसे ने एक परिवार को पलभर में उजाड़ दिया। मां और पिता की मौत के बाद उनका छोटा बेटा अकेला रह गया। वहीं, घटना के बाद आसपास के लोग भी मकान की हालत और ऐसे पुराने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।