2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली के उस्मानपुर में 17 साल के किशोर को चाकू गोदकर मार डाला, 12 साल के बच्चे को मारी गोली

Usmanpur Double Crime: दिल्ली के उस्मानपुर में दो बड़ी घटनाओं से हड़कंप मच गया। 17 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि फायरिंग की घटना में 12 साल का बच्चा घायल हो गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification
Delhi Teen Murder

प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi Teen Murder: दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में एक ही दिन हुई दो गंभीर घटनाओं ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया। पहली घटना में 17 साल के एक किशोर की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी घटना में फायरिंग के दौरान 12 साल के बच्चे के गोली मार दी गई है। लगातार हुई इन वारदातों के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

17 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या

जानकारी के अनुसार दिल्ली के उस्मानपुर इलाके की गांवड़ी पंजाबी कॉलोनी में 17 साल के अभिषेक की हत्या कर दी गई। बताया जा रही है कि कुछ लोगों ने उस पर इतनी बार चाकू से बेरहमी से वार किया गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। आपको बता दें कि अभिषेक 9 वीं कक्षा का छात्र था।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

अभिषेक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान और दुखी हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

12 साल का बच्चा गोली लगने से घायल

वहीं इसी इलाके में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि 4th पुश्ता स्थित एक कैटरर धर्मेंद्र के घर के सामने तीन युवक पहुंचे और गोलियां चलाने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रहा 12 साल का एक बच्चा गोली की चपेट में आ गया और घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए गए और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों, प्रांकुर और हर्ष को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक देसी रायफल भी बरामद हुई है। वहीं, वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही फरार आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।