नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली को बहुत ही जल्द दो अन्य बायोगैस प्लांट मिल जाएंगे। दरअसल दिल्ली सरकार ने लैंडफिल साइटों का वजन कम करने के लिए कूड़े से बिजली बनाने का काम शुरु किया था और अब नगर निगम ने डेयरियों से निकलने वाले गोबर का भी निष्पादन करने का प्लान बनाया है। इस कार्य के लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की प्रस्तावित बॉयोगैस प्लांट स्थापित करने की योजना पूरी होने जा रही है। निगम ने इसके लिए नंगली, गोयला व ककरौला डेयरी के लिए 200-200 मीट्रिक टन क्षमता के दो बॉयोगैस प्लांट लगाने को निविदाएं आमंत्रित किए हैं। बता दें कि ये निगम का अपना पहला बायोगैस प्लांट होगा।