11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली के तमिलनाडु हाउस में लगी आग, जहां ठहरे हुए हैं मुख्यमंत्री विजय; कोई नुकसान नहीं

Delhi Fire news: दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित तमिलनाडु हाउस में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां अचानक मामूली आग लग गई। यह हादसा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नीति आयोग की मीटिंग के लिए निकलने के तुरंत बाद हुआ।

2 min read
Google source verification
TNHouseFire

photo ani

TN House Fire: देश की राजधानी में आय दिन आग लगने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में आग लगने की घटनाएं दिल्ली के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही। दरअसल, फिर से दिल्ली के तमिलनाडु हाउस में लगी आग की घटना सामने आई है, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, कुछ ही देर पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के दिल्ली के तमिलनाडु हाउस से निकले थे। इसके बाद वहां किचन में गैस लीक होने से आग लग गई। वीआईपी इलाका होने के कारण कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण भी हुआ, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने कुछ ही मिनट में हालात संभाल लिए। फिलहाल सीएम विजय सुरक्षित हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में चल रही नीति आयोग की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

तमिलनाडु हाउस में गैस लीक से हड़कंप

यह हादसा उस समय हुआ जब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय नीति आयोग की बैठक के लिए वहां से निकले ही थे। तमिलनाडु हाउस के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, आग लगने की वजह गैस लीक होने थी। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पा लिया। हाई-सिक्योरिटी वाले इस इलाके में अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। अब हालात पूरी तरह सामान्य हैं और सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं ताकि आगे ऐसा कोई हादसा फिर कभी ना हो।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक

दूसरी तरफ, सीएम जोसेफ विजय अपने तीन दिन के दिल्ली दौरे पर हैं और फिलहाल राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में चल रही नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इस बार समिट की थीम विकसित भारत 2047 के लिए समावेशी मानव विकास रखी गई है, जिसमें देश के नागरिकों की भलाई, स्किल डेवलपमेंट और बिजनेस को बढ़ावा देने पर खास चर्चा हो रही है। बैठक में देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं।

बैठक के पहले क्या हुआ

इस अहम बैठक से पहले, मुख्यमंत्री विजय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और सीपीआई के नेताओं से भी मुलाकात की है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग