20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पड़ोसी युवक बेटी से 4 साल से कर रहा था दरिंदगी’, 12वीं की छात्रा ने तेजाब पीकर दे दी जान…रेप पीड़िता की मां का छलका दर्द

Hapur: यूपी के हापुर जिले में 12वीं की छात्रा पड़ोसी से तंग आकर अपनी जान दे दी। मृतक छात्रा की मां का आरोप है कि पिछले चार साल से पड़ोस का एक युवक उसके साथ शारिरीक संबंध बना रहा था, जिससे वह परेशान हो गई थी।

2 min read
Google source verification
Hapur 12th student upset neighbour committed suicide by consuming acid

Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक 17 वर्षीय कक्षा 12वीं की छात्रा तेजाब पीकर अपनी जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा के साथ पड़ोसी पिछले चार साल से यौन उत्पीड़न कर रहा था। इसी को लेकर छात्रा परेशान रहती थी और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर 3 फरवरी 2025 को तेजाब पी लिया था, जिसके बाद उसको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। लंबे समय तक इलाज चलने के बाद उसकी 18 फरवरी 2025 को मेरठ मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई, जिसको लेकर अब पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इस मामले में मृतक की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में मां का आरोप है कि उनके ही मोहल्ले का रहने वाला कामिल पिछले चार साल से बेटी को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बना रहा था। जब इस घटना की जानकारी उनके परिवार को हुई, उन्होंने कामिल और उसके पिता से बात की और इस रिश्ते पर रोक लगाने की हिदायत दी। लेकिन कहने के बाद भी कामिल और उसका परिवार नहीं माना। इतना ही नहीं, उसके बाद से उसने छात्रा को और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मृतक छात्रा की मां का आरोप है कि बेटी के न चाहते हुए भी वह उसे दबाव बनाकर उसके साथ संबंध बनाता था। इस पूरे मामले में कामिल के पिता भूरा ने भी बेटे का समर्थन किया, जिससे पीड़िता की स्थिति और बिगड़ती चली गई। परिजनों के अनुसार, लगातार उत्पीड़न और समर्थन न मिलने के कारण किशोरी गहरे अवसाद में चली गई थी।

'बदनामी के डर से टूट चुकी थी बेटी'

परिवार का आरोप है कि बेटी उसकी जाल में फंस चुकी थी और बदनामी के डर से वह पूरी तरह से टूट गई थी। जब हालात और बिगड़ गए और उसके सब्र का बांध टूट गया, तो उसने 3 फरवरी 2025 को अपने घर में तेजाब पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां से 4 फरवरी को अनवरपुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां करीब दो सप्ताह तक उसका इलाज चलता रहा, लेकिन उसकी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। हालत गंभीर होने पर 17 फरवरी को उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां भर्ती होने के अगले ही दिन 18 फरवरी को उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय के मुताबिक, पीड़िता की मां की शिकायत पर दोनों आरोपियों कामिल और भूरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।