
HHS building evacuated after reported bomb threat in America
नई दिल्ली। आज सुबह अमेरिका की एक बिल्डिंग में बम की धमकी के बाद उफरा-तफरी मच गई। इस संबंध में जानकारी मिलते ही प्रशासन ने आनन-फानन में पूरी बिल्डिंग को खाली करवा दिया। बताया गया कि Hubert H. Humphrey Building की बिल्डिंग में बम की धमकी मिली थी। खास बात यह है कि इसी इमारत में स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग का मुख्यालय है। फिलहाल बिल्डिंग अलगे आदेश तक के लिए बंद कर दी गई है।
नहीं मिला कोई बम
स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग सहायक सचिव सारा लोवेनहेम ने एक बयान जारी कर इस संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि हमने जानकारी मिलते ही बिल्डिंग को खाली करवा दिया। वहीं छानबीन करने पर बिल्डिंग में कोई बम नहीं मिला है। अभी तक यहां से किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। फिलहाल हम पूरी तरह से सावधान हैं।
गौरतलब है कि यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल पुलिस ने बुधवार सुबह एचएचएस बिल्डिंग में बम को लेकर एक अलर्ट जारी किया था। इसके बाद इंडिपेंडेंस एवेन्यू एसडब्ल्यू और सी स्ट्रीट एसडब्ल्यू के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया गया है।
बिल्डिंग में बम की धमकी मिलने के बाद से अब अमेरिका के लिए कैपिटल कॉम्प्लेक्स वाला इलाका काफी संवेदनशील है। बता दें कि पिछले कई महीनों से लगातार यहां पर ऐसी धमकियां देखने को मिल रही हैं। इसको लेकर जांच एजेंसियां भी काफी सतर्क नजर आ रही हैं।
बीते रविवार को कैपिटल पुलिस के कुछ अधिकारियों को भी धमकी दी गई थी। ऐसे में तब पूरे दिन कैपिटल कॉम्प्लेक्स को सर्च किया गया था, लेकिन अधिकारियों के हाथ कोई नहीं लगा। वहीं अब HHS की बिल्डिंग में बम की धमकी मिली है। फिलहाल पुलिस ऐसी अपवाहें फैलाने वाले आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
Updated on:
27 Oct 2021 10:14 pm
Published on:
27 Oct 2021 10:01 pm

बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
