30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्लाइट में सफर करने से पहले सावधान! दिल्ली के मौसम ने बिगाड़ा फ्लाइट शेड्यूल, IndiGo ने जारी की एडवाइजरी

IndiGo flight advisory: दिल्ली में मौसम के खराब होने से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी के साथ-साथ हवाई यात्रा पर भी असर पड़ रहा है। फ्लाइट्स के समय में बदलाव हो सकता है। इंडिगो ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी कर सफर से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।

2 min read
Google source verification
CG Flight News: रायपुर से उड़ानें ठप! 2 साल में आधा दर्जन फ्लाइट बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी(photo-patrika)

CG Flight News: रायपुर से उड़ानें ठप! 2 साल में आधा दर्जन फ्लाइट बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी(photo-patrika)

IndiGo flight advisory: दिल्ली में मौसम के अचानक बदलने से सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसका असर फ्लाइट्स के संचालन पर पड़ रहा है। तेज हवा, आसमान में बादल और बारिश के चलते फ्लाइट्स के समय में देरी हो सकती है या फिर समय बदल भी सकता है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। इसी को देखते हुए इंडिगो ने एडवाइजरी जारी की है और लोगों को पहले से ही सतर्क रहने की सलाह दी है, ताकि सफर के दौरान किसी भी यात्री को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

फ्लाइट शेड्यूल पर पड़ सकता है असर

एयरलाइन ने बताया कि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट्स का शेड्यूल प्रभावित हो सकता है। एडवाइजरी में इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें। इसके लिए वे वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपनी पोस्ट में कंपनी ने यह भी कहा है कि यात्रियों की समस्या के जमीनी स्तर पर समाधान के लिए उनकी टीम एयरपोर्ट पर उनके लिए मौजूद रहेगी।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस वजह से विभाग ने कई क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम के इस बदलाव का असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी के साथ हवाई यात्रा पर भी पड़ रहा है।

दिल्ली का मौसम

मंगलवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। कुछ जगहों पर कम बारिश दर्ज की गई तो कुछ जगहों पर सामान्य से थोड़ी ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं अगर तापमान की बात करें तो तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। सुबह का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज दिन में तापमान 0 से 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वैसे तो मौसम गर्म ही रहने वाला है, लेकिन बीच-बीच में बादल छाने की संभावना है, जिससे गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकती है। कल भी लगभग ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।