
Jammu And Kashmir Wanted Love But Got BJP's Bulldozer: Rahul Gandhi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को जम्मू-कश्मीर में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि "जम्मू-कश्मीर को चाहिए रोज़गार, बेहतर व्यापार और प्यार, मगर उन्हें मिला क्या? भाजपा का बुलडोज़र! कई दशकों से जिस ज़मीन को वहां के लोगों ने मेहनत से सींचा, उसे उनसे छीना जा रहा है। अमन और कश्मीरियत की रक्षा, जोड़ने से होगी, तोड़ने और लोगों को बांटने से नहीं।"
इसके साथ ही राहुल गांधी ने मीडिया रिपोर्ट के शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि "जम्मू-कश्मीर में सरकारी भूमि को पुनः प्राप्त करने के लिए चल रहे अतिक्रमण-विरोधी अभियान ने केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को चिंतित कर दिया है क्योंकि उन्हें डर है कि उनके घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चला दिया जाएगा।"
नेशनल कांफ्रेंस सहित अन्य पार्टियों ने अतिक्रमण विरोधी अभियान रोकने की मांग की
नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों ने इस अभियान के खिलाफ को लेकर चिंता व्यक्त की है। इसके साथ ही इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की है।
राजस्व विभाग के आदेश के बाद शुरू हुआ अतिक्रमण विरोधी अभियान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिधूड़ी ने सभी उपायुक्तों को जम्मू-कश्मीर से 100% अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद अब तक जम्मू और कश्मीर में 10 लाख कनाल (एक कनाल = 605 वर्ग गज) से अधिक भूमि से अतिक्रमण हटाया जा चुका है।
Published on:
12 Feb 2023 03:03 pm
