30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन? दिल्ली पुलिस ने बताई वायरल दावे की पूरी सच्चाई

Jantar Mantar Viral News: सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद होने की खबर तेजी से वायरल हुई, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसे पूरी तरह अफवाह बताया। पुलिस ने साफ किया कि तय नियमों और अनुमति के साथ जंतर-मंतर पर पहले की तरह शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किए जा सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Jantar Mantar

सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद होने की वायरल खबर को दिल्ली पुलिस ने पूरी तरह गलत बताया है। फोटो सोर्स- (PTI)

Jantar Mantar Protest Rules: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब किसी भी तरह का धरना-प्रदर्शन नहीं हो सकेगा। कई लोगों ने यह दावा भी किया कि सरकार ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है। लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने इन सभी दावों पर साफ जवाब देते हुए कहा है कि ऐसी खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं।

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि जंतर-मंतर आज भी शांतिपूर्ण और अनुमति लेकर किए जाने वाले प्रदर्शनों के लिए खुला है। यानी पहले की तरह यहां प्रदर्शन किए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए तय नियमों का पालन करना जरूरी होगा।

दरअसल, सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे पोस्ट शेयर किए जा रहे थे, जिनमें कहा जा रहा था कि अब किसी भी संगठन या व्यक्ति को जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिलेगी। इन वायरल संदेशों के बाद लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई। इसी वजह से दिल्ली पुलिस को सामने आकर स्थिति साफ करनी पड़ी।

नियमों और शर्तों के अनुसार अनुमति

पुलिस ने बताया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए पहले से तय प्रक्रिया लागू है और उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। अगर कोई संगठन, संस्था या व्यक्ति यहां धरना या प्रदर्शन करना चाहता है, तो उसे पहले संबंधित अधिकारी के पास आवेदन देना होगा। आवेदन की जांच के बाद नियमों और शर्तों के अनुसार अनुमति दी जाती है।

दिल्ली पुलिस ने यह भी बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और पुलिस की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के मुताबिक जंतर-मंतर पर एक समय में अधिकतम एक हजार लोगों के जुटने की अनुमति दी जा सकती है। यानी प्रदर्शन पर कोई रोक नहीं लगी है, लेकिन सब कुछ तय नियमों के तहत ही होगा।

अफवाहों से रहें सावधान

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर बात को सच मानकर आगे शेयर न करें। किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें। सही और आधिकारिक जानकारी के लिए केवल दिल्ली पुलिस या संबंधित सरकारी विभागों के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर ही भरोसा करें।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि अफवाहें फैलने से लोगों में भ्रम पैदा होता है और कई बार कानून-व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए बिना जांचे-परखे किसी भी खबर को आगे बढ़ाने से बचें। फिलहाल, जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण और अनुमति प्राप्त प्रदर्शन पहले की तरह जारी रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग