3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चे को लेकर तीसरी मंजिल से कूद गई मां, नीचे धधक रही थीं आग की लपटें; दिल्ली अग्निकांड में 21 की मौत

Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: दिल्ली के मालवीय नगर होटल हादसे में आग से घिरी एक मां अपने मासूम बच्चे को सीने से लगाकर तीसरी मंजिल से कूद गई। हादसे में मां-बच्चे दोनों गंभीर रूप से घायल हैं।

2 min read
Google source verification
Delhi Malviya Nagar Hotel Fire

IANS फोटो

Delhi Hotel Accident Update: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण होटल अग्निकांड से कई ऐसी दर्दनाक तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिन्हें देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाए। दरअसल, होटल में बुधवार की सुबह लगी इस भीषण आग के बाद भीतर मौजूद लोग जिंदगी और मौत के बीच पूरी तरह बेबस नजर आ रहे थे। चारों तरफ फैली आग की लपटों और दम घोंटू धुएं के बीच लोग अपनी जान बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार दिखे। इसी बीच एक मां की बेबसी और ममता का ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया।

मिल रही जानकारी के अनुसार, होटल का मुख्य दरवाजा बंद होने के कारण लोग नीचे नहीं आ पा रहे थे और आग की लपटें तेजी से कमरों की तरफ बढ़ रही थीं। तीसरी मंजिल पर फंसी एक महिला जब धुएं के कारण पूरी तरह बेबस हो गई, तो उसने अपने मासूम बच्चे को बचाने के लिए एक आत्मघाती लेकिन मजबूर कदम उठाया। महिला ने अपने कलेजे के टुकड़े को कसकर अपने सीने से लगाया और सीधे तीसरी मंजिल की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी।

मां और बच्चा गंभीर रूप से घायल

आपको बता दें कि आनन-फानन में तीसरी मंजिल से नीचे गिरने के कारण महिला और उसके बच्चे को बेहद गंभीर चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि नीचे खड़े स्थानीय लोगों ने वहां कुछ हद तक सुरक्षा का इंतजाम किया हुआ था, जिससे दोनों की जान तो बच गई, लेकिन ऊंचाई से गिरने के प्रभाव के कारण वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के तुरंत बाद दोनों को लहूलुहान हालत में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

खौफनाक मंजर देख दहल उठे लोग

इस हादसे के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि होटल के झरोखों और खिड़कियों से लोग मदद के लिए चीख रहे थे। महिला का अपने बच्चे के साथ तीसरी मंजिल से कूदने का यह विजुअल सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जो इस बात का गवाह है कि उस वक्त होटल के अंदर लोग किस कदर खौफ और बेबसी के साये में थे। इस भीषण अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई लोग अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।