नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी की है। नीतीश कुमार ने कहा, "सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी की गई ये अच्छी बात है। सरकार ने ये अच्छा फैसला लिया है।" राज्य की तरफ से भी डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कमी के सवाल पर कहा ,"ये बैठकर बात करेंगे। पहले भी हमने कम किया था। वैट कम करने को लेकर बात करेंगे।"