
PM Modi to interact with personnel involved in rescue operation
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे। पीएमओ की ओर से एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई है। बताया गया कि यह खेल विश्वविद्यालय मेरठ के सरधना शहर के सलावा और कैली गांवों में निर्मित किया जाएगा। इसमें करीब 700 करोड़ रुपए की लागत लगाई जाएगी। पीएमओ की ओर से कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी देश में खेलों की संस्कृति को बढ़ावा देने और खेल संसाधनों को विश्व स्तरीय बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। इसी दृष्टिकोण के तहत पीएम मोदी मेरठ में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना करने जा रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर मेरठ में तैयारियां पूरी हो गई हैं।
यूनिवर्सिटी की विशेषताएं
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मेरठ के सरधना को दीपों से सजाया गया है। अगर मेरठ में बनने वाले मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की विशेषताओं की बात करें तो यह यूनिवर्सिटी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। यहां एक साथ 1080 खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जा सकेगी। यहां एथलेटिक्स जैसे आउटडोर गेम्स के लिए 25 से 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी । इसके साथ ही कुश्ती, खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों के लिए 5 हजार की क्षमता वाला हॉल बनाया जाएगा।
ये होंगी सुविधाएं
इस यूनिवर्सिटी में सिंथेंटिक हॉकी मैदान, फुटबॉल मैदान होगा। साथ ही बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, लॉन टेनिस कोर्ट भी बनाया जाएगा। वहीं निशानेबाजी और तीरंदाजी के लिए शूटिंग रेंज भी होगा - सिंथेटिक रनिंग स्टेडियम, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी होंगी।
अब बात कर लेते हैं पीएम मोदी के आज के मिनट टू मिट कार्यक्रम की। आज सुबह 11.35 पीएम मोदी मेरठ के आर्मी हैलीपैड पर उतरेंगे। सुबह 11.50 मेरठ के शहीद स्मारक पर पहुंचेंगे। सुबह 11.50 शहीद स्मारक, अमर जवान ज्योति और राजकीय स्वतंत्रता संग्राम म्यूजियम देखेंगे और दोपहर 12.15 औघड़नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।
इसके बाद पीएम मोदी दोपहर 1 बजे सलावा में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे। वहीं शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी देश और प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। इसके मुलाकात के बाद दोपहर 2.30 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
Updated on:
2 Jan 2022, 8:44 AM IST
Published on:
2 Jan 2022, 8:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.