
IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद राहुल मीणा ने भाई को किया फोन
IRS Officer Daughter Murder Case:दिल्ली में आईआरएस (IRS) अधिकारी की बेटी की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस के हाथ एक अहम सुराग लगा है। वारदात को अंजाम देकर घर से फरार हुए आरोपी राहुल मीणा ने सबसे पहले अपने भाई को फोन किया था। इस कॉल के दौरान राहुल न केवल बेहद डरा हुआ था, बल्कि उसने आत्महत्या करने की बात भी कही थी।
पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली, जिसमें राहुल मीणा भागते हुए और फोन पर किसी से बात करते हुए साफ नजर आ रहा था। जब पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड्स (CDR) खंगाले, तो पता चला कि वह फोन गुरुग्राम में रहने वाले उसके भाई को किया गया था।
सूत्रों के मुताबिक, फोन कॉल के दौरान राहुल की आवाज कांप रही थी। उसने अपने भाई से कहा, 'दिल्ली में मैंने बहुत बड़ा कांड कर दिया है, अब पुलिस मुझे छोड़ेगी नहीं। मैं पुलिस की गिरफ्तारी से डर रहा हूं और अब मैं खुद को खत्म करने जा रहा हूं।' आरोपी ने भाई को बताया कि उसे पकड़े जाने का डर सता रहा है और वह अब जीवित नहीं रहना चाहता।
राहुल मीणा को पता था कि उसने जिस परिवार का भरोसा तोड़ा है और जिस क्रूरता से हत्या की है, उसके बाद कानून का शिकंजा उस पर कसना तय है। पुलिस का मानना है कि वारदात के तुरंत बाद वह गहरे मानसिक तनाव और डर में था, जिसकी वजह से उसने अपने भाई के सामने मरने की बात कही। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के कारण वह भागने या खुद को नुकसान पहुंचाने में सफल नहीं हो सका और समय रहते दबोच लिया गया।
पुलिस अब इस कॉल डिटेल को अदालत में एक महत्वपूर्ण सबूत के तौर पर पेश करेगी, जो यह साबित करेगा कि वारदात के बाद आरोपी का आचरण (Conduct) कैसा था। इससे पहले पुलिस उसका 'पोटेंसी टेस्ट' भी करवा चुकी है ताकि वह कानूनी दांव-पेच का सहारा लेकर बच न सके।
Published on:
26 Apr 2026 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
