30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 3 बैंकों पर RBI ने लगाया लाखों का जुर्माना, जानिए क्या होगा खाताधरकों पर असर

RBI ने कई बैंकों पर जुर्माना लगाया है। अगर आपका भी खाता इन बैकों में है तो आप उससे पहले चेक कर लें आखिर इन बैंकों पर जुर्माना क्यों लगा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 5 Apr 2022, 4:40 PM IST

इन 3 बैंकों पर RBI ने लगाया लाखों का जुर्माना, जानिए क्या होगा खाताधरकों पर असर

इन 3 बैंकों पर RBI ने लगाया लाखों का जुर्माना, जानिए क्या होगा खाताधरकों पर असर

रिजर्व बैंकऑफ इंडिया ने तीन को-ऑपरेटिव्स बैंकों पर बड़ी कार्रवाई की है। नियमों का पालन न करने पर केंद्रीय बैंक ने इन सहकारी बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया है। rbi ने कई तरह के नॉन-कंप्लायंस के लिए तीन सहकारी बैंकों पर कुल 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

बता दें, जिन को ऑपरेटिव बैंकों पर जुर्माना लगाया गया है उनमें दो महाराष्‍ट्र के बैंक हैं और 1 बैंक पश्चिम बंगाल का है। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले मार्च में आरबीआई ने करीब 8 बैंकों पर बैंकिंग अधिनियमों का अनदेखी के कारण पेनेल्टी लगाई थी।

रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि फलटन स्थित 'यशवंत कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड' पर आय, संपत्ति वर्गीकरण, प्रावधान और अन्य संबंधित मुद्दों पर उसके निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के लिए दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

एक अन्य बयान में केंद्रीय बैंक ने इसी तरह के मामले में मुंबई के 'कोकन मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड' पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगया गया है।

यह भी पढ़ें: भारत के इस गांव में अगर आप पहनते हैं जूते-चप्पल तो मिल सकती है सजा, लोग हाथों में चप्पल लिए आते हैं नजर

इसके अलावा RBI ने एक अन्य नियामकीय सूचना में कहा कि उसने कोलकाता स्थित 'समता कोऑपरेटिव डेवेलपमेंट बैंक लिमिटेड' पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

सभी मामलों में, RBI ने कहा कि जुर्माना नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है और इन बैंको द्वारा अपने संबंधित ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता को कोई प्रभाव नहीं पडे़गा।

यह भी पढ़ें: भारत सरकार की डिजिटल स्ट्राइक, गलत जानकारी फैला रहे पाकिस्तान के 4 चैनल समेत इन 22 यूट्यूब चैनल को किया गया ब्लॉक

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़