31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत सरकार की डिजिटल स्ट्राइक, गलत जानकारी फैला रहे पाकिस्तान के 4 चैनल समेत इन 22 यूट्यूब चैनल को किया गया ब्लॉक

भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने विदेशी रिश्तों और सार्वजनिक आदेश को लेकर गलत जानकारी फैला रहे 22 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 5 Apr 2022, 3:59 PM IST

youtube.jpg

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पाकिस्तान से चलाए जा रहे 4 यूट्यूब चैनलों सहित 22 यूट्यूब चैनलों को बैन कर दिया है। मंत्रालय ने उन चैनल को बैन किया है जो भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित दुष्प्रचार फैला रहे थे।

एक नोट में मंत्रालय ने कहा कि आईटी नियम, 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए, 4 अप्रैल 2022 को 22 यूट्यूब आधारित समाचार चैनल, 3 ट्विटर अकाउंट, 1 फेसबुक अकाउंट और 1 समाचार वेबसाइट को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए हैं। ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनलों की कुल दर्शकों की संख्या 260 करोड़ से अधिक थी, और उनका उपयोग राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत के विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से संवेदनशील विषयों पर फैक न्यू़ज, और सोशल मीडिया पर समन्वित दुष्प्रचार फैलाने के लिए किया गया था।

पिछले साल फरवरी में आईटी नियम, 2021 की अधिसूचना के बाद से भारतीय यूट्यूब आधारित समाचार प्रकाशकों पर यह पहली बार कार्रवाई की गई है। हाल ही में ब्लॉक करने के आदेश के माध्यम से, 18 भारतीय और 4 पाकिस्तान स्थित यूट्यूब समाचार चैनलों को ब्लॉक कर दिया गया है।

भारतीय सशस्त्र बलों, जम्मू और कश्मीर आदि जैसे विभिन्न विषयों पर फर्जी समाचार पोस्ट करने के लिए कई यूट्यूब (YouTube) चैनलों का उपयोग किया गया था। जिस सामग्री को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया था, उसमें पाकिस्तान से समन्वित तरीके से संचालित कई सोशल मीडिया खातों से पोस्ट की गई कुछ भारत विरोधी सामग्री भी शामिल थी।

आपको बता दें कि इन भारतीय यूट्यूब आधारित चैनलों द्वारा यूक्रेन में मौजूदा स्थिति से संबंधित बड़ी मात्रा में झूठी सामग्री प्रकाशित की गई थी, जिसका उद्देश्य केवल अन्य देशों के साथ भारत के विदेशी संबंधों को खतरे में डालना था।

ब्लॉक किए गए भारतीय यूट्यूब चैनल कुछ टीवी समाचार चैनलों के टेम्प्लेट और Logo का उपयोग कर रहे थे, जिसमें उनके न्यूंज एंकरों की तस्वीरें भी शामिल थीं, ताकि दर्शकों को यह विश्वास दिलाया जा सके कि समाचार प्रामाणिक था। इन चैनलों में गलत Thumbnail का इस्तेमाल किया गया था और वीडियो के टाइटल और Thumbnail को सोशल मीडिया पर कंटेंट की वायरलिटी बढ़ाने के लिए अक्सर बदल दिया जाता था। कुछ मामलों में, यह भी देखा गया कि कुछ भारत विरोधी फर्जी खबरें पाकिस्तान से आ रही थीं।

यह भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर ने गांधी परिवार पर साधा निशाना - कहा, 'परिवार के सभी लोग प्रयास करके देख चुके, खाते खुल ही नहीं रहे'

इस कार्रवाई के साथ, दिसंबर 2021 से, मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत की संप्रभुता और अखंडता, सार्वजनिक व्यवस्था आदि से संबंधित आधार पर 78 YouTube आधारित समाचार चैनलों और कई अन्य सोशल मीडिया खातों को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत सरकार एक प्रामाणिक, भरोसेमंद और सुरक्षित ऑनलाइन समाचार मीडिया वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, और भारत की संप्रभुता और अखंडता, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को विफल करती है।

यह भी पढ़ें: कोलकाता हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच ने SSC भर्ती घोटाला मामले की सुनवाई से किया इनकार

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़