
Redmi Note 8 Price increased again in India
नई दिल्ली: Redmi Note 8 की कीमत में कंपनी ने पांचवीं बार बढोतरी की है। इस स्मार्टफोन को अब 12, 499 रुपये की कीमत में बेचा जा रहा है। इससे पहले 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया था यानी कुल 500 रुपये की बढ़त की गयी है, जबकि फोन को कंपनी ने पिछले साल 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। इस समार्टफोन की कीमत में अब तक कुल 2,500 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है।
Redmi Note 8 specifications
रेडमी नोट 8 में 6.39 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और इसका रिजॉल्यूशन (1080x2340 पिक्सल) है, जिसका 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। हैंडसेट डुअल सिम को सपोर्ट करता है। स्पीड के लिए हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज मॉडल में उतारा गया है। हैंडसेट नेपट्यून ब्लू, मूनलाइट व्हाइट, कॉसमिक पर्पल और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Redmi Note 8 Camera
रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए चार रियर कैमरा दिया गया है। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर, तीसरा व चौथा 2+2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर एफ/ 2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर के लिए 4000MAH की बैटरी दी गयी है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, जीपीएस, ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई डायरेक्ट जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 158.3x75.3x8.35 मिलीमीटर है और वजन 188 ग्राम।
Published on:
13 Jul 2020 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
