
आप के नेता ने BJP की रणनीति और CM के फैसले पर सवाल (सोर्स-IANS)
Rekha Gupta controversy: दिल्ली में सियासी पारा एक बार फिर गर्माता हुआ दिख रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी की रणनीति पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी दिल्ली में पैरलल सिस्टम चलाने की तैयारी कर रही है। सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि बीजेपी अब अपनी ही मुख्यमंत्री पसंद रेखा गुप्ता को लेकर असहज नजर आ रही है। भारद्वाज के अनुसार पार्टी को अंदर ही अंदर यह अहसास हो चुका है कि उनका चयन सही नहीं रहा।
AAP नेता ने अपने बयान में यह भी दावा किया कि भाजपा अब दिल्ली में एक “पैरलल सिस्टम” तैयार कर रही है। उनका कहना है कि बीजेपी को अपनी सीएम की क्षमता पर अब शक होने लगा है, लेकिन अब वह तुरंत उन्हें हटा नहीं सकते। ऐसा करने पर नुकसान हो सकता है। इसलिए सरकार को सीधे बदलने के बजाय एक रिटायर्ड अधिकारी को अहम जिम्मेदारी दी जा रही है, ताकि एक पैरलल सिस्टम खड़ा किया जा सके।
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर भी तंज कसा। पिछले कुछ दिनों से LG के सोशल मीडिया पर लोगों से मिलने-जुलने की कई वीडियो शेयर हो रही हैं। इस पर उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब काम करने की जगह सिर्फ सोशल मीडिया पर दिखाना ही गवर्नेंस रह गया है? उन्होंने कहा कि LG तो आम कंटेंट क्रिएटर्स से भी ज्यादा रील्स बना रहे हैं।
यह पूरा मामला एक सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ। सौरभ दास नाम के एक यूजर ने दिल्ली के उपराज्यपाल के आधिकारिक X अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उस पोस्ट में चांदनी चौक में लोगों से मिलते हुए एलजी की तस्वीरें डाली गई थीं। इस पर यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि अब दिल्ली में एलजी एक अलग पावर सेंटर बनते नजर आ रहे हैं, जैसे पहले से मौजूद “चार इंजन वाली बीजेपी सरकार” में एक और यानी “पांचवां इंजन” जुड़ गया हो।
Updated on:
13 Apr 2026 09:33 am
Published on:
13 Apr 2026 08:13 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
