1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहजाद पूनावाला ने की पीएम के इस्तीफे की मांग, कहा- आप इंदिरा के पोते की तरह तानाशाह नहीं बन सके

Shehzad Poonawalla PM Modi resignation tweet: बीजेपी से इस्तीफे के बाद शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर वामपंथियों और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने चुटकी लेते हुए पीएम से इस्तीफा मांगने वाले 'वामपंथी-लिबरल' और कांग्रेस की तुलना पर तंज कसा।
2 min read
Google source verification
Shehzad Poonawalla tweet Congress

शहजाद पूनावाला ने की पीएम के इस्तीफे की मांग, फोटो सोर्स- ANI

Shehzad Poonawalla tweet Congress: भारतीय जनता पार्टी के इस्तीफा देने के बाद से शहजाद पूनावाला लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, अब उन्होने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि वामपंथी लिबरल मुझसे कई बार पीएम के इस्तीफ़े की मांग में शामिल होने के लिए कह रहे थे, लेकिन मैं नहीं गया। इसके साथ ही उन्होंने अब कांग्रेस पर तंज कसते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री जी आप इस्तीफा दे दीजिए क्योंकि अब इंदिरा के पोते के जैसे नहीं बन पाए हैं।

बता दें कि भाजपा छोड़ने के बाद पूनावाला सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लगातार विपक्ष पर हमला कर रहे हैं। खास तौर पर राहुल गांधी और कांग्रेस को उन्होंने आड़े हाथों ले लिया है। दरअसल, जिस वीडियो को कोट करते हुए उन्होंने तंजात्मक अंदाज में प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की है, उस वीडियों में उन्होंने कई बार कांग्रेस और राहुल गांधी को तानाशाह बताया है।

पीएम के कार्यकाल से निराश शहजाद पूनावाला

वीडियो में शहजाद पूनावाला शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रवैये को लेकर निराशा जताते दिखाई देते हैं। इसके बाद वह कहते हैं कि 12 वर्षों के कार्यकाल के बावजूद प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की कथित राजनीतिक कार्यशैली नहीं अपनाई। पूनावाला का दावा है कि जिन लोगों ने प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, उनके प्रति भी उन्होंने माफी का रुख अपनाया, जबकि कांग्रेस का तरीका इससे बिल्कुल अलग रहा है।

तानाशाही कांग्रेस से सीखना चाहिए- पूनावाला

आपको बता दें कि राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ही वास्तविक तानाशाही की राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि केरल में राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की गई और कर्नाटक में उनके विरोध में पोस्टर लगाने वालों पर भी मामले दर्ज किए गए। पूनावाला ने यह भी कहा कि इमरजेंसी लगाना, विपक्षी नेताओं और सांसदों को जेल भेजना तथा साधु-संतों के आंदोलनों पर बल प्रयोग करना कांग्रेस के शासनकाल की घटनाएं रही हैं, जिनका उन्होंने उदाहरण के तौर पर उल्लेख किया।