20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खर्च चलाने के लिए अब शहजाद पूनावाला करेंगे नौकरी! भाजपा छोड़ने के बाद सामने आया नया बयान

Shehzad Poonawalla resigns BJP: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने व्यक्तिगत व आर्थिक कारणों से निजी क्षेत्र में लौटने का फैसला किया है।
2 min read
Google source verification
Shehzad Poonawalla resigns

भाजपा छोड़ने के बाद सामने आया नया बयान, फोटो सोर्स- ANI

Shehzad Poonawalla news: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला इन दिनों चर्चा में चल में चल रहे हैं। दरअसल, उन्होंने अब भाजपा से अधिकारिक तौर बीते सोमवार को पर इस्तीफा दे दिया है। भाजपा से दूरी बनाने के पीछे की वजह बताते हुए कहा है कि पार्टी का काम करने से उन्हें वक्त नहीं मिल रहा था कि वह अपना खर्च चलाने के लिए कोई काम कर सकें और पार्टी से उनको वेतन के रूप में कुछ नहीं मिल रहा था।

बता दें कि पार्टी छोड़ने के बाद बुधवार को शहजाद पूनावाला नवभारत टाइम्स नॉव के टीवी डिबेट में शामिल हुए थे। इसी दौरान एंकर ने उनसे मजाकिया अंदाज में पार्टी छोड़ने की वजह पूछ ली, जिसका जवाब देते हुए पूनावाला ने कहा कि ' मैं भी पहले मीडिया में एंकर के रूप में काम करता था। माडिया में पांच साल काम करने के बाद से मैंने राजनीति शुरू कर दी। इन दिनों में मैंने जितने भी पैसे कमाए थे सब खत्म हो गए।' उन्होंने आगे कहा कि अब जीवन यापन करने के लिए नौकरी करनी पड़ेगी। अब या तो पार्टी का काम कर सकता हूं या तो नौकरी, दोनों में से कोई एक ही काम कर पाऊंगा। डिबेट के दौरान एंकर ने सीधा सवाल किया कि क्या भाजपा आपको पैसा नहीं दे रही थी? इस सवाल पर पूनावाला ने बचते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक पॉलिटिकल पार्टी है कोई प्राइवेट कंपनी है।

भाजपा से खफा भी और वफा भी

वहीं, एक तरफ शहजाद पूनावाला भाजपा से अपना नाता तोड़ दिए हैं, लेकिन दूसरी तरफ चैनल डिबेट में पार्टी के लिए एक सॉफ्ट कर्नर भी दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि देश में कोई भी ऐसी राजनीतिक पार्टी नहीं है, जो पसमांदा मुसलमान को एक दिन में सीधे पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दे। जब पूनावाला कांग्रेस में उन दिनों को याद करते हुए कहा कि ' 10 साल कांग्रेस को देने के बाद मुझे क्या मिला, भाजपा ने तो पहले दिन से ही मुझे पद दे दिया। बीजेपी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जो बड़ी-बड़ी पार्टियों में बड़े-बड़े नेताओं को नहीं मिलता भाजपा ने वो मुझे दिया है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग