
Anupama
टीवी सीरियरल 'अनुपमा' हर हफ्ते नए ट्विस्ट के चलते टॉप रियालिटी शोज की लिस्ट में शामिल है। शो के मेकर्स हर हफ्ते शो में नए ट्विस्ट और टर्न जोड़ रहे हैं, जिससे दर्शकों की इस शो में दिलचस्पी बढ़ती ही जा रही है।
अभी तक आपने देखा कि बा ने कैसे बापूजी को बुरा भला सुनाया और उनके आत्म सम्मान को ठेस पहुंचा दी। बा आई थी अनुपमा को खरी-खोटी सुनाने के लिए लेकिन बापूजी ने जब उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा तो बा ने उन्हें ही सुनाना शुरू कर दिया और ऐसा सुनाया कि सब दंग रह गए।
वहीं आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सब बा को रोकेंगे कि वो बापूजी से इतनी बत्तमीजी से बात ना करे, लेकिन बा का तांडव खत्म नहीं होगा। यही नहीं बा गुस्से में अपने भाई को थप्पड़ भी मार देगी। बा सबकुछ तोड़ने पर अमादा हो जाएगी, सब लोग उन्हें रोकने की कोशिश करेंगे लेकिन बा नहीं रूकेगी।
बा गु्स्से में बापूजी को कहेगी कि आज के बाद वो घर में एक गूंगे गुड्डे की तरह रहेंगे और उसके और वनराज के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलेंगे। इसके बाद आप देखेंगे कि बापूजी बा के साथ घर जाने से मना कर देंगे कहेंगे कि वो सड़क पर रह लेंगे लेकिन उसके साथ नहीं रहेंगे।
बा का बढ़ता गुस्सा देख अनुपमा भी चुप नहीं रहेगी और बा को धमकी देगी। यही नहीं, अनुपमा बापूजी को अपने घर लेकर जाएगी। अनुपमा कहेगी कि वो अपने बापूजी का खोया हुआ आत्मसम्मान वापस लेकर आएगी। दूसरी तरफ काव्या इस बात से डरेगी कि वनराज के वापस आने के बाद अगर उसे बापूजी घर पर नहीं मिले तो बहुत बुरा होगा।
अब देखना ये है कि वनराज के घर वापस आने तक काव्या बा के फैलाए रायते को समेटने में कामयाब होगी या नहीं।
Published on:
16 Nov 2021 04:07 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
