29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी को लगी गोली, जवान भी घायल

नौहाटा में रविवार देर रात आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में एक आतंकी घायल हो गया है तो वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस के एक जवान को गोली लग गई है। इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 14 Aug 2022, 11:11 PM IST

An encounter has started between security forces and terrorists in Nowhata area of ​​Srinagar on the eve of Independence Day

An encounter has started between security forces and terrorists in Nowhata area of ​​Srinagar on the eve of Independence Day

जम्‍मू कश्‍मीर में श्रीनगर के नौहाटा इलाके में आतंकी घटना सामने आई है। स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षाबलों की सख्ती से बौखलाए आतंकियों ने अपनी मौजूदगी का अहसास कराने के लिए सुरक्षाबलों पर हमले तेज कर दिए हैं। श्रीनगर के नौहाटा इलाके में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस के बीच मुठभेड में एक आतंकी भी घायल हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में सरफराज अहमद नामक एक पुलिस कर्मी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मुठभेड़ के बीच श्रीनगर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम काम में लगी है। कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट किया है क‍ि श्रीनगर के नौहाटा इलाके में अचानक मुठभेड़ शुरू हुई। इस मुठभेड़ में सरफराज अहमद नाम के एक पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं। उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी घायल हो गया है।

इसके आगे पुलिस ने एक और ट्वीट कर बताया कि आतंकियों की संख्या दो है। जांच एजेंसियों ने आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किया गया एक सफेद रंग की स्कूटी, एक Ak-74 राइफल व दो ग्रेनेड बरामद किए हैं। घटना वाले इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। इस मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है।

शाम 7:30 बजे के आसपास राजौरी के कांद्रा हिल इलाके में भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। इससे पहले शनिवार को श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षा बल के कर्मियों पर एक ग्रेनेड फेंका था। ग्रेनेड हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान ताहिर खान शहीद हो गए। बता दें, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा एजेंसी पहले से ही अलर्ट पर है।

यह भी पढ़ें: बड़े हमले की साजिश हुई नाकाम, स्वतंत्रता दिवस से पहले मणिपुर में गिरफ्तार हुए 7 आतंकी