8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Operation Kaveri: सूडान में फंसे भारतीयों का पहला जत्था रवाना, अफ्रीकी देश में जारी है हिंसा

Sudan Crisis : हिंसाग्रस्त सूडान में भारतीयों की निकासी का अभियान शुरू हो गया है। भारतीयों की निकासी के लिए ऑपरेशन कावेरी चला रहा है। इस अभियान के तहत सूडान में फंसे भारतीयों का पहला जत्था सूडान से रवाना हुआ।

2 min read
Google source verification
Operation Kaveri

Operation Kaveri

Operation Kaveri : हिंसाग्रस्त सूडान में चल रहा सेना और अर्द्धसैन‍िक बलों का संघर्ष फ‍िलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में भारत सूडान में फंसे अपने नागर‍िकों की सकुशल वापसी में जुट गया है। सूडान में 72 घंटे के सीजफायर के बाद भारतीयों की निकासी के लिए ऑपरेशन कावेरी चला रहा है। सूडान में फंसे भारतीयों का पहला जत्था सऊदी अरब के जेद्दा के लिए भारतीय नौसेना के जहाज में रवाना हो गया। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन कावेरी के तहत आईएनएस सुमेधा 278 लोगों को लेकर पोर्ट सूडान से जेद्दा के लिए रवाना हो गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आईएनएस सुमेधा पर सवार भारतीयों की फोटोज ट्वीट की। आपको बता दें कि सूडान में करीब 3,000 भारतीय फंसे हुए है।


278 लोगों का पहला जत्था रवाना

भारत ने ऑपरेशन कावेरी के तहत हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे लोगों के पहले जत्‍थे को रवाना कर दिया है। पहले जत्‍थे में 278 लोग हैं जोक‍ि सूडान पोर्ट से जेद्दाह के ल‍िए आईएनएस सुमेधा में सवार होकर रवाना हो गए हैं। हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने की योजना के तहत भारत ने जेद्दा में दो सी-130जे सैन्य परिवहन विमान और पोर्ट सूडान में आईएनएस सुमेधा को तैनात किया है।


हाथ में तिरंगा थामे नजर आए लोग

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आईएनएस सुमेधा पर सवार भारतीयों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें लोगों ने सूडान से निकालने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया और हाथ में तिरंगा थामे नजर आए। अरिंदम ने ट्वीट किया कि सूडान में फंसे हुए भारतीयों का पहला जत्था ऑपरेशन कावेरी के तहत रवाना हो गया है। आईएनएस सुमेधा 278 लोगों के साथ पोर्ट सूडान से जेद्दा जा रहा है। पहले जत्‍थे आ रहे इन लोगों में कई बच्चे भी हैं।

यह भी पढ़ें- Sudan crisis: सूडान में फंसे राजस्थानियों का वापस लाने के लिए एक्शन मोड में आई सरकार


सूडान में जारी है भीषण जंग

सूडान की राजधानी खार्तूम में कई स्थानों से भीषण लड़ाई की खबरों से सूडान में सुरक्षा स्थिति अस्थिर बनी हुई है। सेना और एक अर्द्धसैनिक समूह के बीच 10 दिनों से जारी भीषण लड़ाई में अब तक 413 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 3,551 से ज्‍यादा लोग इस संघर्ष में घायल हो गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी सभी आंकड़ों की पुष्‍ट‍ि की है।

यह भी पढ़ें- Patrika Opinion: सूडान के गृह युद्ध ने फिर बढ़ा दी विश्व की चिंता