10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंतर-मंतर मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, 14 सितंबर को होगी जमानत पर सुनवाई

Swatantra Bhardwaj: जंतर-मंतर मारपीट मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज ने जमानत याचिका दाखिल की है। अदालत 14 सितंबर को जमानत पर सुनवाई करेगी।
2 min read
Google source verification
Swatantra Bhardwaj

स्वतंत्र भारद्वाज। फाइल फोटो- आईएएनएस

Jantar Mantar Assault Case: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता के साथ हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने जमानत के लिए पटियाला हाउस कोर्ट का रुख किया है। उसने पटियाला हाउस कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। आरोपी के वकील ने जिला न्यायाधीश के समक्ष याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की, लेकिन अदालत ने इससे इनकार कर दिया।

मामले की सुनवाई तय प्रक्रिया के तहत होगी

कोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई तय प्रक्रिया के तहत ही होगी। अब जमानत याचिका पर 14 सितंबर को सुनवाई होगी। तब तक आरोपी न्यायिक हिरासत में रहेगा। यह मामला जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़ा है। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट हुई थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान कहासुनी के बाद हाथापाई हुई थी, जिसमें निशु आजाद के पिता को चोटें आई थीं।

'झूठे आरोपों में फंसाया गया'

शिकायत के आधार पर पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। जमानत याचिका में आरोपी के वकील ने कहा है कि उसके मुवक्किल को झूठे आरोपों में फंसाया गया है। वकील ने यह भी कहा कि आरोपी लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ा रहा है और जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है। याचिका में दावा किया गया है कि आरोपी के फरार होने की कोई आशंका नहीं है। अदालत ने फिलहाल तत्काल राहत देने से इनकार करते हुए 14 सितंबर की तारीख तय की है। उस दिन दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत जमानत याचिका पर फैसला करेगी।

उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि स्वतंत्र भारद्वाज को 5 सितंबर को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले एक पॉडकास्ट में भारद्वाज ने दावा किया था कि सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान उन्होंने छात्रा के पिता के साथ मारपीट की थी। उसने यह भी बताया था कि घटना के बाद पुलिस ने उन्हें कुछ घंटे हिरासत में रखा था। बातचीत के दौरान भारद्वाज ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा और सहयोगी दल के नेता चिराग पासवान के साथ अपने करीबी संबंध होने का भी दावा किया था।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग

CJP