
T20 World Cup 2021 SL vs BNG Sri Lanka won by 5 wickets
नई दिल्ली।T20 World Cup 2021 SL vs BNG. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में जारी आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 स्टेज में ग्रुप-1 में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया है। बता दें कि शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 4 विकेट पर 171 रनों का स्कोर बनाया है। वहीं बांग्लादेशी खिलाड़ी मोहम्मद नईम और मुशफिकुर रहीम ने अर्धशतक लगाया है। मतलब श्रीलंका के सामने जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य था।
इसके बाद बांग्लादेश के 171 रनों के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका ने शानदार शुरुआत की है। हालांकि कुछ ही देर बाद टीम लड़खड़ा गई है और श्रीलंका की टीम ने जल्द ही 4 विकेट गंवा दिए हैं। बता दें कि कुसल परेरा 1 रन, पथुम निसंका ने 24, वानिन्दु हसरंगा ने 6 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। वहीं अविष्का फर्नांडो को खाता खोले बिना ही मैदान छोड़कर जाना पड़ा। इसके बाद चरिथ असालंका और भानुका राजापक्षे की जोड़ी ने मैच को संभाला और अंत में श्रीलंका ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली।
Published on:
24 Oct 2021 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
