अफगानिस्तान के तालिबान शासकों की ओर से 19 मई को एक बार फिर अजीबो-गरीब फरमान जारी किया गया है। नए फरमान में कहा गया है कि सभी टीवी चैनलों पर काम करने वाली सभी महिला एंकर को शो करते समय अपने चेहरे को ढकना पड़ेगा। तालिबान के सूचना और संस्कृतिक मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है। अफगानिस्तान पर दोबारा कब्जा जमाने के बाद से ही तालिबान धीरे-धीरे महिलाओं की स्वतंत्रता को छीनकर उनके खिलाफ प्रतिबंधों को कड़े बनाता जा रहा है।