
gold silver masks
नई दिल्ली। महामारी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रही है। दुनियाभर के डॉक्टर इसके इलाज में लगे हुए है। सरकार ने कई प्रकार के दिशा निर्देश जारी कर रखे है। मास्क और सोशल डिस्टें नर्सिंग को अनिर्वाय कर रखा है। बाजार में कई प्रकार के मास्क मिल रहे है। कलर से लेकर हर प्रकार की वेरायटी में उपलब्ध है। लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां पर सोने और चांदी से बने मास्क बिक रहे है। यह पढ़ने में भले ही आपको अजीब लगे लेकिन यह बिल्कुल सच है। जी हां, हम बात कर रहे है तुकी देश की। यहां पर एक से बढ़कर एक महंगे मास्क बाजार में मिल रहा है। जिसकी चर्चा दुनियाभर में की जा रही है।
32 सालों से कर रहे है चांदी-सोने का काम
कोरोना काल के दौरान शादी और पार्टी के लिए कई प्रकार के मैचिंग मास्क बाजार में मिल रहे है। लेकिन तुर्की से सोने और चांदी से बने महंगे मास्क चर्चा में हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की में इस्तांबुल के यहां के रहने वाले एक शख्स ने सोने-चांदी के मास्क बनाने शुरू कर किया। पेशे से शिल्पकार साबरी देमीर्चि की उम्र 43 साल है। साबरी 32 सालों से ही चांदी-सोने का काम कर रहे हैं।
दो महीने तक किया रिसर्च
लॉकडाउन के दौरान साबरी ने अपने घर से ही एक कमाल कर दिया। उन्होंने सुना था कि चांदी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके बाद वो इस पर रिसर्च करने लग गए। करीब दो महीने बाद उन्होंने चांदी का मास्क बनाने का प्लान बनाया। जून के महीने में उन्होंने अपनी एक दुकान खोली। इस दौरान वह सोने और चांदी दोनों ही प्रकार के मास्क बनाने लगा। अब उनके सोने-चांदी के मास्क के काफी अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं।
जानिए इनकी कीमत
एक रिपोर्ट के अनुसार, चांदी के इन मास्क की कीमत 1500 तक है। वहीं सोने के मास्क 25 ग्राम के हैं और इनकी कीमत 20,000 तक है। साबरी देमीर्चि के यह मास्क हफ्ते में 150 से 200 तक बिक जाते हैं। इस मास्क के अंदर आरामदायक एहसास के लिए सिल्क भी लगाया गया है। इसके अलावा सोने के मास्क का वजन करीब 20 ग्राम है। खास बात है कि इस मास्क को पहनने के बाद सांस लेने में परेशानी नहीं होती। इन मास्क को एक मुलायम कपड़े से साफ किया जाता है।
Published on:
01 Dec 2020 06:00 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
