22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP में शामिल हुए उत्तराखंड कांग्रेस के बागी विधायक, दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

उत्तराखंड के कांग्रेस के बागी विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। दिल्ली भाजपा मुख्यालय में बुधवार को इन विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सहित सभी नौ विधायकों ने सदस्यता भाजपा की ली।

less than 1 minute read
Google source verification

image

kamlesh sharma

May 18, 2016

Congress MLAs join BJP

Congress MLAs join BJP

उत्तराखंड के कांग्रेस के बागी विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। दिल्ली भाजपा मुख्यालय में बुधवार को इन विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सहित सभी नौ विधायकों ने सदस्यता भाजपा की ली।

इसमें विधायक रेखा आर्य मौजूद नहीं थी। भाजपा में शामिल विधायकों में हरक सिंह, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य को पार्टी में मनचाही सीट देने का भरोस भी दिलाया है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा स्वयं चुनाव लड़ेंगे या नहीं यह तय नहीं है।

अभी कोर्ट में विचाराधीन है मामला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बगावत करने वाले कांग्रेस विधायकों की सदस्यता का मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है, लेकिन इन विधायकों ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी।

हालांकि कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं ने इसका विरोध किया था। क्योंकि विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर आपसी मतभेद गहरा सकता है। लेकिन भाजपा नेतृत्व ने सभी को पार्टी में शामिल कर लिया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सतपाल महाराज आदि मौजूद थे।