27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले दो-तीन घंटे में दिल्ली एनसीआर में आ सकती है आंधी

सितंबर शुरू होते ही तेज बारिश ने ऐसा कहर ढाया कि पिछले आठ सालों का रिकॉर्ड टूट गया। अब मौसम विभाग ने आंधी की चेतावनी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 3 Sep 2018, 10:07 PM IST

storm in delhi

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले दो-तीन घंटे में दिल्ली एनसीआर में आ सकती है आंधी

नई दिल्ली : दिल्‍ली एनसीआर में आज जन्‍माष्‍टमी की का त्‍योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्‍सव सा माहौल है। लोग घरों से निकल कर कृष्‍ण जी का जन्‍म देखने के लिए मंदिरों के लिए निकल रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने रंग में भंग डालने वाली खबर दी है। मौसम की ताजा अपडेट्स के अनुसार, दो-तीन घंटे के भीतर दिल्‍ली एनसीआर में जबरदस्‍त आंधी तूफान आ सकता है। इसलिए घरों से निकल कर मंदिर जाने वाले और अन्‍य लोग सावधान रहें। बता दें कि शनिवार रात से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश का असर जन्माष्टमी की तैयारियों पर भी पड़ा था। अब आंधी-तूफान की आशंका ने राजधानी वासियों को डरा कर रख दिया है कि उनके पूरे उत्‍सव पर रंग में भंग न पड़ जाए।

2 सितंबर था सबसे ठंडा दिन
बता दें कि अगस्‍त में पूरे महीने राजधानी वासी गर्मी और उसम से परेशान रहे थे, लेकिन सितंबर शुरू होते ही तेज बारिश ने ऐसा कहर ढाया कि पिछले आठ सालों का रिकॉर्ड टूट गया। दिल्‍ली एनसीआर वालों के लिए 2 सितंबर पिछले आठ सालों में सबसे ठंडा साबित हुआ। इसका कारण बनी शनिवार रात से ही दिल्‍ली के इलाके में लगातार रुक-रुक कर तेज बारिश का होना।

न्‍यूनतम तापमान 26 पर पहुंचा
रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्‍य से 28 डिग्री तक पहुंच गया तो न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री पर आ गया। पूरे दिन की बात करें तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर सिर्फ 2 डिग्री रहा।
मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को भी तापमान करीब-करीब ऐसा ही रहेगा। हां, तापमान थोड़ा-बहुत ऊपर जा सकता है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रह सकता है। बारिश को लेकर भी लेकर भी उसने संभावना जताई है कि अगले दो दिनों तक यह जारी रहेगा। उसने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मानसून पहुंचा सामान्‍य स्‍तर पर
पिछले महीने मानसून सामान्‍य से काफी कम हुआ था, लेकिन सितंबर की शुरुआत में ही हुई तेज बारिश की बदौलत दिल्‍ली में मानसून सामान्य स्‍तर पर पहुंच गया है। बता दें कि मानसून जाने की तारीख आमतौर पर 15 सितंबर होती है, लेकिन इससे पहले दिल्ली में अच्छी-खासी बारिश होने की संभावना है। 8 सितंबर तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

मंगलवार से कम हो जाएगी बारिश
स्काईमेट की मानें तो दिल्ली में आई बारिश का कारण मॉनसून ट्रफ की गतिविधि में बदलाव और वेस्टर्न हिमालय में वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। अभी 8 सितंबर तक बारिश होती रहेगी, लेकिन मंगलवार से कम होनी शुरू हो जाएगी और थोड़ी-बहुत ऊपर नीचे होकर इस पूरे हफ्ते 30 से 32 डिग्री के बीच बना रहेगा। हां, उमस जरुर लोगों को परेशान कर सकता है।