
प्रतीकात्मक फोटो
Yamunanagar 10 Year Old Girl Pregnant: हरियाणा के यमुनानगर जिले से रिश्तों और इंसानियत को तार-तार कर देने वाला एक बेहद ही शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां छछरौली थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची दरिंदगी का शिकार हो गई। इस भयानक हैवानियत का खुलासा तब हुआ जब 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली इस छात्रा की स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों की रिपोर्ट देखकर मां और स्कूल प्रशासन के पैरों तले से जमीन खिसक गई। महज 10 साल की यह मासूम बच्ची गर्भवती (Pregnant) पाई गई है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दरिंदे को दबोच लिया है।
यह रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात छछरौली इलाके की है। पीड़िता की मां एक दवा बनाने वाली फैक्ट्री में मजदूरी करती है और अकेले ही मेहनत-मजदूरी कर अपने 4 बच्चों का पेट पालती है। शुक्रवार को उसकी 10 साल की बड़ी बेटी रोज की तरह स्कूल गई थी, जहां क्लास रूम में अचानक उसके पेट में तेज दर्द उठा और तबीयत बेहद खराब हो गई। स्कूल प्रबंधन से सूचना मिलते ही बदहवास मां स्कूल पहुंची और बेटी को छछरौली के सरकारी अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने जब बच्ची की हालत देखकर संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी गहन जांच की, तो पता चला कि मासूम गर्भवती है। यह सुनते ही मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
शुरुआत में बच्ची बुरी तरह डरी हुई थी, लेकिन जब मां ने हिम्मत जुटाकर प्यार से पूछा, तो मासूम बिलख-बिलख कर रो पड़ी और उसने जो आपबीती सुनाई, उसने सबको झकझोर कर रख दिया। बच्ची ने बताया कि सलेमपुर खादर का रहने वाला राकेश कुमार उर्फ बिट्टू नाम का शख्स उसे अकेला पाकर नवंबर 2025 में फैक्ट्री के क्वार्टर के भीतर घुस आया और उसके साथ जबरन गलत काम (रेप) किया। पहली बार गुनाह करने के बाद आरोपी ने मासूम को खौफनाक धमकी दी थी कि अगर उसने अपनी मां या किसी और को इस बारे में बताया, तो वह उसे जान से मार डालेगा और उसकी मां को भी फैक्ट्री की नौकरी से निकलवा देगा। इसी खौफ की आड़ में आरोपी पिछले कई महीनों से लगातार मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।
बेटी की आपबीती सुनने के बाद लोक-लाज की परवाह किए बिना साहसी मां तुरंत छछरौली थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बिना वक्त गंवाए फौरन एक्शन लिया।
Updated on:
25 May 2026 02:52 pm
Published on:
25 May 2026 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
