11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरौती के लिए 13 साल के बच्चे को जलाकर मार डाला! बेंगलुरु के सुनसान इलाके में मिला शव

बेंगलुरु में 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। बच्चे के माता-पिता से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और बच्चे का जला हुआ शव एक सुनसान इलाके में बरामद हुआ। आरोपियों की तलाश जारी है

2 min read
Google source verification

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- IANS

बेंगलुरु में फिरौती के लिए 13 साल के बच्चे को किडनैप किया गया था। अब उसका जला हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चा बुधवार से लापता था। बेंगलुरु के कग्गलीपुरा रोड के किनारे एक सुनसान इलाके में बच्चे का जला हुआ शव मिला।

जिस बच्चे का शव मिला है, उसकी पहचान निश्चय ए के रूप में हुई है। वह क्राइस्ट स्कूल में कक्षा 8 का छात्र था। पुलिस के मुताबिक, निश्चय बुधवार शाम 5 बजे ट्यूशन क्लास के लिए घर से निकला था। उसके बाद वह अरेकेरे 80 फीट रोड से गायब हो गया। उसके पिता, जेसी अचित एक प्राइवेट कॉलेज में सहायक प्रोफेसर हैं।

शिक्षक ने बताया- बच्चा समय पर चला गया था घर

जेसी अचित ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा शाम 7।30 बजे तक घर नहीं लौटा था। इसके बाद उन्होंने और उनकी पत्नी ने ट्यूशन टीचर से बात की। शिक्षक ने माता-पिता को बताया कि उनका बेटा तय समय पर चला गया था।

उसकी तलाश करते हुए, माता-पिता को अरेकेरे फैमिली पार्क के पास अपने बेटे की साइकिल मिली। इसके बाद, उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल भी आया था। जिसमें 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इसके आधार पर हुलिमावु पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी और अपहरण का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कॉल करने वाले का पता लगाना शुरू किया। इसके बाद, उसकी तलाशी शुरू कर दी। गुरुवार को तलाशी के दौरान बच्चे का शव मिला। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।

हाल की घटना

बता दें कि बेंगलुरु में क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में एक खबर सामने आई थी, जिसमें पता चला था कि कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में 23 वर्षीय युवक की उसकी बहन और बहनोई ने बेरहमी हत्या कर दी थी।

ऐसा बताया गया कि बहन और बहनोई ने अपने परिवार की इज्जत बचाने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि युवक HIV पॉजिटिव था।

इसकी जानकारी मिलने के बाद उसकी बहन और बहनोई ने इस बात को परिवार की बदनामी से जोड़ा और उसकी हत्या की साजिश रची।