
MP News
राजधानी में बीते दो साल में पांच हजार पेड़ कम हो गए हैं। सड़क परियोजना के नाम पर इनकी कटाई हु़ई। कोलार में जहां 4105 पेड़ हटाए गए तो वहीं बंगरसिया सड़क निर्माण 1100 काटे गए। हाल का मामला रायसेन रोड का है जहां पचास साल से ज्यादा पुराने पेड़ हटाए जा रहे हैं। लगातार कम होती हरियाली पर एनजीटी ने सख्त रुख तो अपनाया, लेकिन धरातल पर इसका असर नहीं दिखा। आदेश का उल्लंघन करते हुए कटाई अब भी जारी है। शहर में सड़कों के चौड़ीकरण के लिए काम चल रहा है। जिसके चलते हरियाली कम हो गई। बंगरसिया सड़क परियोजना के लिए नगर निगम ने 1300 पेड़ों को काटने की अनुमति दी। सड़क निर्माण का काम कर रही पीडब्ल्यूडी एक हजार पेड़ों की कटाई भी कर चुका है। रायसेन रोड भी सालों पुराने पेड़ों को बीते एक महीने में काटा गया।
काम प्रभात चौराहे के पास रायसेन रोड पर रास्ता अस्सी फीट चौड़ा किया जा रहा है। इसके बीच में आए पेड़ों को हटाया गया है। इनमें पचास साल पुराने नीम सहित दूसरी प्रजाति के पेड़ हैं। सड़क को चौड़ा करने के लिए काम जारी है।
नगर निगम ने करीब 1300 पेड़ों को कटाने की अनुमति दी है। इनमें से एक हजार की कटाई हो चुकी है। एनजीटी के निर्देश के बाद बाकी की कटाई रोक दी गई है।
- विजय पटेल, ईई पीडब्लूडी
Published on:
09 Feb 2025 10:54 am
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
