1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang : आज का पंचांग 30 अप्रैल 2026: चौघड़िया, राहु काल, शुभ मुहूर्त, और विशेष योग

Aaj Ka Panchang 30 April 2026 , Daily Panchang: आज का पंचांग 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) में जानें शुभ चौघड़िया, राहु काल, दिशा शूल, तिथि, नक्षत्र, योग और व्रत-त्योहार। जानिए आज के शुभ समय में कौन से कार्य करें और किनसे बचें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

Apr 29, 2026

Aaj Ka Panchang 30 April 2026

Aaj Ka Panchang 30 April 2026 : 30 अप्रैल 2026 का पंचांग: शुभ चौघड़िया, राहु काल, नक्षत्र और आज के विशेष योग (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Aaj Ka Panchang 30 April 2026 : आज का पंचांग 30 अप्रैल 2026, गुरुवार के दिन के महत्वपूर्ण ज्योतिषीय विवरण प्रस्तुत करता है। इस पंचांग में तिथि, नक्षत्र, योग, करण, राहु काल, दिशा शूल और शुभ चौघड़िया की पूरी जानकारी दी गई है। इसके साथ ही पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए आज के व्रत-त्योहार, विशेष योग और जन्म लेने वाले बच्चों से जुड़ी ज्योतिषीय जानकारी। यदि आप अपने दिन की शुरुआत शुभ मुहूर्त में करना चाहते हैं या किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना बना रहे हैं, तो यह पंचांग आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

आज का पंचांग गुरुवार 30 अप्रैल, 2026 | Daily Panchang 30 April 2026

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 12 जिल्काद
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
  • मास – वैशाख
  • पक्ष – शुक्ल

आज का चौघड़िया

क्रमांकचौघड़िया प्रकारसमय अवधिटिप्पणी
1शुभसूर्योदय – 7:31शुभ कार्य के लिए अच्छा
2चर10:46 – 12:24सामान्य/चल कार्य के लिए ठीक
3लाभ12:24 – 3:39लाभकारी समय
4अमृत12:24 – 3:39अत्यंत शुभ समय
5शुभ5:17 – सूर्यास्तशुभ कार्य के लिए अच्छा

दिशा शूल - आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 1.30 से 3.00 तक रहेगा.
तिथि – चतुर्दशी तिथि रात्रि 9.13 तक होगी तदुपरान्त पूर्णिमा तिथि होगी ।
नक्षत्र – चित्रा नक्षत्र रात्रि 2.17 तक होगा तदुपरान्त स्वाती नक्षत्र होगा ।
योग – वज्र योग रात्रि 8.55 तक रहेगा तदुपरान्त सिद्धि योग रहेगा ।
करण – गर करण दिन 8.32 तक रहेगा तदुपरान्त वणिज करण रहेगा।
विशिष्ट योग – रवियोग रात्रि 2-17 तक.
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा रात्रि 9-13 से प्रारम्भ, छिन्नमस्ता जयंती, श्री नृसिंह जयंती व व्रत, श्री आद्य शंकराचार्य कैलाश गमन, गुरु अमरदास जयंती ( प्रा.मत से), विवाह मुहूर्त्त चित्रा नक्षत्र में,
चन्द्रमा – आज दिन 1.14 तक कन्या राशि में होगा तदुपरान्त तुला राशि में प्रवेश होगा ।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – बुध का अश्विनी नक्षत्र मेष राशि में प्रवेश प्रातः 6-52 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे

  • आज दिन 1.14 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कन्या होगी तदुपरान्त तुला राशि होगी ।
  • आज रात्रि 2.17 तक जन्म लेने वाले बच्चों का चित्रा नक्षत्र होगा तदुपरान्त स्वाती नक्षत्र होगा ।
  • आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा ।
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर पे, पो, र, री, रू पर रखे जा सकते हैं।

कन्या राशि का स्वामी बुध होता हैं। ये लोग अकाउंटेंट, बैंकिंग, ट्रेडिंग, अध्यापन और ज्योतिष का काम करना पसंद करते हैं और अच्छे लेखक भी होते हैं। इनकी वाणी व वाक् शक्ति में कुशलता होती हैं। ये कोमल स्वभाव के होते हैं। संगीत, कला-साहित्य, प्रियभाषी, अध्यापन, लेखन, क्रय-विक्रय में कुशल होते हैं।

तुला राशि का स्वामी शुक्र होता हैं। यह सौम्य व भावुक होते हैं। इन्हें देश-विदेश घूमने का शौक होता है, किसी के अधीनस्थ रह कर कार्य करना पसंद करते हैं। यह एक स्थान पर टिक कर नहीं रहते। ये सुंदरता पसंद होते हैं और कलात्मक होते हैं। इनका स्वभाव आकर्षक होता हैं। ये न्यायशील, बुद्धिमान, तर्कशील एवं सर्तक रहने वाला होते हैं।