
06 जून राशिफल : बुधवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा उत्तम, जानें अपना आज का राशिफल
ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास
मेष: आज मनचाहा काम मिलने पर प्रसन्नता मिलेगी। कार्यस्थल पर वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यशैली में सुधार करने की जरूरत है। व्यक्तिगत मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बात बिगड़ सकती है, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृषभ: आज प्रस्तावित योजना लंबित हो सकती है। कार्य न होने से हताश होंगे। दूसरों की बातों पर बहूत जल्द विश्वास कर लेते है। सुख-सुविधा पर खर्च होगा| बुजुर्गों की भावनाओं को समझें।
कर्क: आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कार्यस्थल पर किया गया परिश्रम सार्थक होगा। संतान के कृत्यों के कारण चिंतित होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। आज व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।
सिंह: आपकी मेहनत और समर्पण से भाग्योदय संभव हैं। घरेलू विवाद सुलझ सकते हैं। आज किसी से दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा। परिजनों से संबंध बेहतर होंगे। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें।
कन्या: दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा, लंबे समय से अटके काम सहज ही पूरे होंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें, वरना बात बिगड़ जाएगी। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करेंगे।
तुला: आपकी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं | कार्यस्थल पर सहयोगी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, झूठ बोलने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा बहनों से विवाद होंगे।
वृश्चिक: युवाओं के लिए समय उपयुक्त है। मनचाही नौकरी की तलाश रहेगी, मेहनत करने में पीछे न हटे पदोन्नति के आसार हैं। उच्च अध्ययन के लिए शहर छोड़ना होगा। निजी संबंधों में मधुरता बढेगी, आय के स्रोत बढेंगे।
धनु: आज लापरवाही की तो लाभदायी योजना हाथ से निकल सकती है। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी रखें। स्थाई सम्पति के क्रय-विक्रय में धन लगेगा।
मकर: आलस हावी रहेगा। बुद्धि जीवियों से संपर्क बढेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी, कारोबार में व्यवस्था में सुधार करें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे है।
कुंभ: नोकरी में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय हैं, विरोधियों से विवाद की स्थिति बन सकती है।
मीन: अपनी मेहनत के बलबुते पर काम पूरा कर लेंगे। युवाओं का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। संतान की वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। रोजगार की तलाश में यात्रा होगी।
Published on:
05 Jun 2018 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
