19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रंप का मीडिया पर प्रहार: CNN, MS NOW और Politico के लिए व्हाइट हाउस के दरवाजे बंद

राष्ट्रपति ट्रंप ने 'फेक न्यूज' का आरोप लगाते हुए CNN, MS NOW और Politico पर व्हाइट हाउस से तुरंत रोक लगाने की घोषणा की। जानें पूरा मामला।
2 min read
Google source verification
White House ban

ट्रंप ने CNN, MS NOW और Politico पर लगाई रोक, photo source@ANI

Trump Media Ban: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस से CNN, MS NOW और Politico पर तुरंत रोक लगाने की घोषणा की। उन्होंने तीनों संगठनों पर अपने प्रशासन के बारे में बार-बार 'फेक न्यूज' छापने का आरोप लगाया।

ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट में लिखा, "मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि मैं तुरंत प्रभाव से 'फेक न्यूज' फैलाने वाले CNN, MSNOW (जिन्होंने हाल ही में कम व्यूअरशिप और विश्वसनीयता के कारण अपना नाम MSNBC से बदला है!) और Politico पर व्हाइट हाउस से रोक लगा रहा हूं।"

Politico पर 8 मिलियन डॉलर का आरोप

ट्रंप ने आरोप लगाया कि Politico को 'जिंदा' रखने के लिए 'बेईमान' जो बाइडेन के तहत अमेरिकी सरकार से सीधे 8 मिलियन डॉलर का सब्सक्रिप्शन मिला, जो अब तक का रिकॉर्ड है। उन्होंने इसे "भ्रष्टाचार" बताया, लेकिन पोस्ट में इसका विस्तार से जिक्र नहीं किया।

अन्य आउटलेट्स पर भी कार्रवाई के संकेत

ट्रंप ने कहा, जब मीडिया आउटलेट अमेरिका के राष्ट्रपति, ट्रंप प्रशासन या संयुक्त राज्य अमेरिका के बारे में कवरेज कर रहे हों, तो उन्हें लगातार मनगढ़ंत बातें और झूठ नहीं लिखना या रिपोर्ट नहीं करना चाहिए। इसके बाद अन्य 'फेक न्यूज' मीडिया आउटलेट्स पर भी कार्रवाई होगी। यह घोषणा राष्ट्रपति के कार्यक्रमों तक पहुंच और व्हाइट हाउस की कवरेज को लेकर बड़े समाचार संगठनों से चल रहे तनाव के बीच हुई है।

AP पर भी लग चुकी है रोक

ट्रंप ने पहले 'एसोसिएटेड प्रेस' (AP) की पहुंच पर भी रोक लगाई थी। यह रोक तब लगी, जब समाचार एजेंसी ने ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश के बाद भी "गल्फ ऑफ मैक्सिको" शब्द का इस्तेमाल जारी रखा, जिसमें उस जल क्षेत्र का नाम बदलकर "गल्फ ऑफ अमेरिका" करने का निर्देश दिया गया था।

फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस ने AP पत्रकारों को ओवल ऑफिस के कार्यक्रमों और 'एयर फ़ोर्स वन' में जाने से रोक दिया। डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ टेलर बुडोविच ने कहा कि AP का "गल्फ ऑफ मैक्सिको" शब्द का लगातार इस्तेमाल "बांटने वाला" था और इसे गलत जानकारी (misinformation) करार दिया। AP पत्रकारों के पास व्हाइट हाउस के क्रेडेंशियल बने रहे, जबकि फोटोग्राफर्स को शुरू में कुछ कार्यक्रमों में जाने की अनुमति दी गई थी।