5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 26 सितंबर 2018 : बुधवार का दिन इस एक राशि के लिए है वरदान, हर कार्य में मिलेगी सफलता

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Sep 24, 2018

rashifal

आज का राशिफल 26 सितंबर 2018 : बुधवार का दिन इस एक राशि के लिए है वरदान, हर कार्य में मिलेगी सफलता

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: आप किसी का भला करने जाते है और स्थिति विपरीत हो जाती है, सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें। अपने जिद्धि व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं।

वृषभ राशि: जो काम सहज ही निपट सकते हैं, उनको करने के लिए पूरी ताकत लगाना पड़ेगी। किसी चीज से समझोता करना पड़ सकता है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। बादामी रंग के प्रयोग से ज्यादा लाभ होगा।

मिथुन राशि: कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आप का विरोध भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे।

कर्क राशि: जरूरत मंद व्यक्तियों की मदद करने से सुकून मिलेगा। भवन की मरम्मत में धन लगेगा। पारिवारिक लोगों से नजदीकियां बढ़ेगी। आजीविका के साधनों में कमी आ सकती है। संचित धन खर्च होगा।

सिंह राशि: राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय पक्षधर है। उन्नती के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। यात्रा निरस्त हो सकती है।

कन्या राशि: अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुने, उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव है।

तुला राशि: मिश्रित फलदाई समय चल रहा है। किसी अनजान से संबंध स्थापित होंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय उपयुक्त है, पद में वृद्धि के योग बन रहे है। कपड़े के व्यापार से जुड़े लोग आर्थिक लाभ को अर्जित करेंगे।

वृश्चिक राशि: विशिष्ठ लोगों से मुलाकात आत्मविश्वास में वृद्दि करेगा। न्याय विभाग से जुड़े लोगों को असफलता का सामना करना पड़ेगा। किसी से दुश्मनी हो सकती है। प्रेम-प्रसंग के चलते दुविधा में रहेंगे।

धनु राशि: अपने दायित्वों को पूरा करने में लगे रहेंगे। किसी की इच्छा पूरी करने के लिए स्वयं जोखिम न लें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा।

मकर राशि: अपने विवेक, बुद्धि से सभी कार्यों में अनुकूल फल प्राप्त कर सकेंगे। राजकीय महत्वाकांक्षा पूरी होगी। गुप्त विरोधियों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर अपनी क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि: रुका पैसा मिलेगा। कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकेंगे। सुख-शांति का वातावरण रहेगा। नौकरी में लाभ के योग हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो आए हुए सुअवसर गवा देंगे।

मीन राशि: किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।