5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 29 जुलाई 2018 : आज वृश्चिक राशि के जातकों की कार्य स्थल पर पदोन्नति संभव है।

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Jul 28, 2018

rashifal

आज का राशिफल 29 जुलाई 2018 : आज वृश्चिक राशि के जातकों की कार्य स्थल पर पदोन्नति संभव है।

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: विवेक से लिए निर्णय लाभ देंगे। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में सफलता प्राप्त करेगा। परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन सुख संभव है। धर्म में आस्था बढ़ेगी।

वृषभ राशि: व्यवसाय में अज्ञात भय सताएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद संभव है। पेट संबंधित रोग संभव है। समाज में हुए विवाद के झंझटों से दूर रहें। धार्मिक यात्रा होगी।

मिथुन राशि: आप के जीवन में आया बदलाव आप के लिए शुभ रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। नौकरी में किए प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य हो सकता है।

कर्क राशि: व्यापारिक नए अनुभव होंगे। भय, तनाव तथा ‍चिंता हावी रहेंगी। संतान के विवाह संबंधी चिंताएं बनी रहेगी। शुभ समाचार मिल सकते हैं। आत्मसम्मान बढ़ेगा। कीर्ति यश में वृध्दि होगी।

सिंह राशि: संतोषी व्यक्ति ही सबसे बड़ा धनवान होता है। आप की संतुष्टि ही आप की उन्नति में सहायक रहेगी। जैसे हैं, वैसे रहें। आप के कार्यों की प्रशंसा होगी। आर्थिक मामले पक्ष में हल होंगे। यात्रा हो सकती है।

कन्या राशि: नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। समय के साथ समझोता करने से तनाव में रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। आजीविका के मामले में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

तुला राशि: कानूनी मामलों से निजात मिलेगा। तनाव बढ़ने से कार्यों में रुकावट आएगी। सामाजिक कीर्ति में वृद्धि के योग है। धर्म-कर्म में धन लगेगा। घर परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि: कार्य स्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकले आ सकती हैं। कोई हे जो आप की उन्नति नहीं चाहता सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

धनु राशि: आप के अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज में अटकलें आ सकती है। कार्य स्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार है, संभल कर रहे। योजनाएं अधूरी रहेगी।

मकर राशि: मनवांछित कार्य होने के योग हैं। दिन की शुरुआत में सुखद समाचार प्राप्त होंगे। लघु उधोग से जुड़े जातक लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा लोंगो के लिए बदलाव का समय है। अपनों से धोखा संभव है।

कुंभ राशि: मनमर्जि से काम करना बंद करें। दुसरों के भरोसे रहने से काम बिगड़ सकते हैं। आमदनी के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। दोस्तों के साथ यात्रा होगी।किसी विशेष व्यक्तित्व से आज मुलाकात हो सकती है।

मीन राशि: अपने स्वभाव में नरमी लाएं। माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा संपत्ति के कार्य देरी से पुरे होंगे। निवेश-नौकरी आदि मनोनुकूल लाभ देंगे।