
आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2018: इस एक राशि वाले युवा वर्ग को आज करियर में अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे
ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास
मेष राशि: प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। परिवार में तनाव होगा, जमीन जायदाद के कागजात एकत्रित करने में लगे रहेंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें। किसी का मजाक न बनाएं। नए आभूषण प्राप्त हो सकते हैं।
वृषभ राशि: सत्संग का लाभ मिलेगा। हीरे के व्यापारियों के लिए समय अभी कमजोर है। छात्र सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। संतान का स्वास्थ खराब हो सकता है। घर के नौकरों से परेशान रहेंगे।
मिथुन राशि: जो भी निर्णय लें, सोच समझ कर लें। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। जो लोग धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं, वह यात्रा का लाभ ले सकते हैं। सोचे कार्यों के समय पर न होने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।
कर्क राशि: जो लोग कला लेखन से जुड़े वो ख्याति को प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल अधिकारी वर्ग से वाक् युद्ध हो सकता है। संतान उन्नती से मन प्रसन्न होगा। वाहन क्रय करने के मन हो रहा है।
सिंह राशि: कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग कार्य को सहज पूर्ण करने में मदद करेगा। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थति में बदलाव होगा जिससे रुके कार्यों में गती आएगी।
कन्या राशि: युवा वर्ग के लिए करियर में अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। पारिवारिक विवाद के चलते तनाव रहेगा। कर्मचारियों से विवाद कार्यों में व्यवधान ला सकता है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी।
तुला राशि: साझेदारी में लंबे समय से आ रहा तनाव आज ख़त्म हो सकता है। माह के अंत तक बजट गड़बड़ाने चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग कार्यों को पूर्ण करेगा। खर्च की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक राशि: किसी बड़े कार्य की योजना बनेगी। अपने आगामी रणनीति किसी को न बताएं। अन्यथा कार्यों में व्यवधान निश्चित हैं। संतान सुख की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। नए संबंधों का लाभ मिलेगा।
धनु राशि: परिवारजनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। अपनों से मेल जोल बढ़ेगा। अवकाश का पूरा-पूरा फायदा उठएंगे। निवेश लाभ देंगे, प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है।
मकर राशि: व्यापारिक परिस्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। कारोबार में लाभकारी अनुबंध होंगे। जीवनसाथी से मतभेद संभव है।
कुंभ राशि: कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य संबंध में सुधार के योग है। व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा। विदेश जाने के योग बनेंगे। पिता से मन मुटाव होगा पर समय रहते व्यवहार दुरस्त होंगे।
मीन राशि: कई दिनों से मिल रही निराशा आज समाप्त होगी। दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। आज सभी जरूरी कार्य संपन्न होंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। संगती बदलें, सत्संग करें। वर्चस्व में वृद्धि होगी। वायु विकार से ग्रसित रहेंगे।
Updated on:
28 Oct 2018 04:49 pm
Published on:
28 Oct 2018 04:49 pm
