5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 30 दिसंबर 2018: आज इस एक राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ होगा

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Dec 29, 2018

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार में बड़े निवेश से बचें संतान के पक्ष में कोई बड़ा फैसला लेना होगा। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का तबादला हो सकता है। धार्मिक आयोजनों का लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि: झूठ बोलकर खुद नुकसान कर बैठेंगे। विलासिता के सामानों पर भारी खर्च की उम्मीद है। नए संबंधों से लाभ मिलेगा। तेल तिलहन आनाज और वस्त्रों के व्यवसाई लाभान्वित होंगे। समय अच्छा है।

मिथुन राशि: व्यापार में बदलाव की स्थिति बनेगी। आकस्मिक धन लाभ होगा। वाहन मशिनरी का प्रयोग सावधानी से करें। कार्य की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि: मानसिक तनाव आज शांत होगा। कई दिनों से जो कार्य रुके हुए थे वे आज सहज ही हो जाएंगे। जिस व्यक्ति के बारे में आप सोच रहे है। वह आज मिल सकता है। पुराना दिया हुवा पैसा आज मिलने वाला है।

सिंह राशि: आप की कार्य कुशलता स्व लोग प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बनते-बनते टल सकते है। करियर में स्थिरता नहीं मिलने से तनाव में रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी।

कन्या राशि: अतिथियों का आगमन होगा। आज के सारे काम अटके रहेंगे। भूमि में निवेश से लाभ होगा। अपनी बात को अधीकारी वर्ग को समझाने में सफल होंगे। आत्मविश्वास में कमी के चलते योग्यता अनुसार सफलता नहीं मिलेगी।

तुला राशि: नए संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी किसी का बेसब्री से इंतजार होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। मामूली बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक धन लाभ संभव। यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक राशि: अपने से बड़ों की राय आप को सफलता के रास्ते दिखाएगी। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे। अपने करीयर में बदलाव लाना चाहते है। वैवाहिक अड़चने दूर करने के लिए, ॐ भोमाय नमः का नियमित जाप करें, लाभ होगा।

धनु राशि: पारिवारिक समारोह में जाने के योग है। माज मस्ती में समय व्यतीत होगा। संतान की पदाई को लेकर चिन्तित रहेंगे। राजकार्य से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर माहोल सामान्य रहेगा।

मकर राशि: अपने बच्चों से मित्रवत व्यवहार करें। आप की मनमर्जी से नुकसान हो सकता है। मेहनत करें भाग्य बदल जाएगा। समय रहते कार्य पूरा करें। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि: अपने जीवनसाथी को समझने की कोशिश करें। आप की जीभ सुधार लें, जीवन खुदबखुद सुधर जाएगा। नए व्यापारिक सोदे होंगे। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में उन्नति संभव है।

मीन राशि: आप को कोई भी समझ नहीं पाया है। कभी क्या कभी क्या एक मत नहीं रहते। संतान के कार्यों में व्यय वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता व आलस्य रहेंगे।