
Surya rashi parivartan: इन 8 राशि वालों को दिलाएगा मेहनत का पूरा फल और इन्हें रहना होगा सतर्क
भोपाल। आज 21 जुलाई 2019 को रविवार ( Sunday ) का दिन है। रवि का अर्थ सूर्य भी होता है। सेवा क्षेत्र में सूर्य आपके मान-सम्मान का भी कारण माना जाता है। वहीं ज्योतिष ( jyotish ) में सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है। सूर्य का रत्न माणिक्य ( Astrology ) होता है। वहीं इस दिन के कारक देव श्री सूर्य नारायण माने गए हैं।
आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार ( aaj ka Rashifal ) का दिन है। चतुर्थी सुबह 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगी और इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। इस नक्षत्र का स्वामी गुरु है। पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से 25वां नक्षत्र है।
जिसका संबंध आम के पेड़ से बताया जाता है। इसीलिए माना जाता है कि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में आम या आम से जुड़ी किसी चीज़ का सेवन नहीं करना चाहिए, साथ ही आज ( sunday rashifal )शोभन योग भी है। जो कल यानि 22 जुलाई की सुबह 7 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार सूर्य एक मात्र ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री नहीं चलता। वैदिक ज्योतिष ( Vedic Jyotish ) में सूर्य ग्रह जन्म कुंडली में पिता का प्रतिनिधित्व करता है। जबकि किसी महिला की कुंडली में यह उसके पति के जीवन के बारे में बताता है।
सूर्य सिंह राशि का स्वामी है और मेष राशि में यह उच्च होता है, जबकि तुला इसकी नीच राशि है। विभिन्न राशियों में सूर्य की चाल के आधार पर ही हिन्दू पंचांग की गणना संभव है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है तो उसे एक सौर माह कहते हैं। राशिचक्र में 12 राशियां होती हैं।
21 july 2019 आज का राशिफल: Aaj Ka rashifal in hindi ( today rashifal ) ...
1. मेष राशिफल / aries aaj ka rashifal :
आपके वरिष्ठ सहयोगी आपको पूर्ण सहयोग देंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। यह समय प्रेम संबंधों के लिए भी अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन सुख संभव है। इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी।
2. वृषभ राशिफल / Tauras horoscope aaj ka rashifal :
अगर प्रेम-संबंध की बात हो तो परिजनों की सलाह लेने में कोताही न बरतें। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोड़ने से बचें। प्रेम विषयों की स्थिति गंभीर हो सकती है। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। पैर में चोट लग सकती है। नई शुरुआत के लिए आपको थोड़ी ज़्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। किन्तु आने वाले समय में आर्थिक लाभ शुभ रहेगा। समाज में नाम होगा।
3.मिथुन राशिफल / gemini aaj ka rashifal :
आपके कुछ वरिष्ठ खुले तौर पर अनैतिक हो सकते हैं और अपनी संभावनाओं को अवरुद्ध करने का प्रयास कर सकते हैं। प्रत्यक्ष टकराव के बजाय आप कूटनीति और चतुराई का प्रयोग कर चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। वहीं जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। नए भवन में जाने के योग हैं। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी।
शत्रुओं पर विजय प्राप्त होने के साथ ही आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। आप अपने वरिष्ठों का ध्यान आकर्षित करेंगे और आपके पास अपनी योग्यता साबित करने के लिए कुछ अनुकूल अवसर होंगे। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। सामाजिक रूप से आप लोकप्रियता हासिल करेंगे और कई नए दोस्ताना रिश्ते बनाएंगे। क्रोध की अधिकता से परिजन ना खुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।
5.सिंह राशिफल /leo aaj ka rashifal :
आपको अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अथक परिश्रम उपरांत आप स्थितियों पर काबू पा पाएंगे। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। आय अच्छी रहेगी। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। आज आप किसी पुराने परिचित या दुश्मन से अचानक ही मिल सकते हैं।
6.कन्या राशिफल /virgo aaj ka rashifal :
काम का दबाव बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। वित्तीय रूप से यह अच्छा दिन नहीं है। बेतरतीब निवेश समस्याएं पैदा कर सकता है।
7.तुला राशिफल / libra aaj ka rashifal :
आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश है तो चीजें आपके पक्ष में होंगी। जीवनशैली में आए परिवर्तन से खुश होंगे। नौकरी में रहने वाले खुद को सफलता की सीढ़ी पर पाएंगे और प्रतिद्वंद्वी गतिविधियां आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगी। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में हल होंगे।
8.वृश्चिक राशिफल / scorpio aaj ka rashifal :
कार्य क्षेत्र पर आपके समक्ष कुछ समस्याएं आ सकती हैं। सहकर्मियों से व्यवहार अच्छा रखें नहीं तो बेवजह झगड़े होंगे। कुल मिलाकर जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे। व्यर्थ की यात्राओं से बचने का प्रयास करें। हांलाकि आर्थिक रूप से समय को अनुकूल कहा जाएगा। फिर भी खर्चे पर नियंत्रण रखना श्रेयकर रहेगा।
9.धनु राशिफल / sagittarius aaj ka rashifal :
आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो इसे लेकर सौहार्दपूर्ण समझौता करना आपके लिए श्रेयकर रहेगा। लेकिन समय रहते अपने कार्य पूर्ण कर लें। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। नौकरीपेशा वाले जातकों का आज किसी बुजुर्ग महिला के साथ भी झगड़ा हो सकता है।
10.मकर राशिफल / Capricorn aaj ka rashifal :
कामों में सफ़लता मिलेगी। लाभ के अवसर मजबूत होंगे। लेकिन व्ययस्तता के कारण सेहत को न भूलें। आज आपके लिए दिन कुछ खराब रह सकता है। वाणी में मधुर रहें। अपने कार्यों को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
11.कुंभ राशिफल / Aquariusaaj ka rashifal :
व्यवसायी संदर्भ में आज आप अच्छा महसूस कर सकते हैं कि आपके पास बहुत अधिक काम है। लेकिन सेहत को नजरअंदाज न करें। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित और अचानक वृद्धि होगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। कुछ अनिष्ट घट सकता है, सतर्क रहें।
12.मीन राशिफल / pisces aaj ka rashifal Horoscope Today :
आज काम को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। जल्दबाजी के फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। परीक्षा परिणाम अनुकूल होंगे। कार्य में सफ़लता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगें। आपकी सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। लेकिन आप में से कुछ की स्थिति आज कुछ खराब रह सकती है।
21 july 2019 आज का अंक ज्योतिष: जानिये आज क्या कहता है आपका मूलांक - Aaj ka ank jyotish in hindi ( Numerology )...
अंक 1 -
मेल-मिलाप की कोशिशें नाकाम रहने से चिंताएं बढ़ेंगी। साझेदारी में दूराभाव की स्थिति आज से सुधारेगी।
अंक 2 -
आज भरपुर मौके मिलेंगे। मन में वैराग्य की स्थिति पैदा होगी।
अंक 3 -
समय पर ऋण का भुगतान नहीं हो सकेगा। वाहन संभल कर चलाएं।
अंक 4 -
वरिष्ठों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परियोजनाओं को समय पर पूरा कर पाएंगे।
अंक 5 -
पत्नी के सहयोग से कार्यों के पूर्ण होने की संभावनाएं ज्यादा रहेगी। मन में निरसता बनी रहेगी।
अंक 6 -
आज स्वाभिमान को अपनाने की ओर पूर्णतः जोर देना होगा। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
अंक 7 -
खान—पान में खास सावधानी बरतें। अतिरिक्त कामकाज से पूरी तरह जुझना पड़ सकता है।
अंक 8 -
दूर की यात्रा करने के योग हैं। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे।
अंक 9 -
युवाओं को सजग रहना होगा। निर्णय के प्रति मन में स्थिरता का भाव नहीं बन पाएगा।
Published on:
20 Jul 2019 07:47 pm
