30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिष: ऊंची किस्मत लेकर जन्मी होती हैं इन नाम की लड़कियां, लाइफ में खूब कमाती हैं पैसा

आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के नाम वाली लड़कियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो ऊंची किस्मत लेकर जन्मी होती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 19 May 2022, 10:07 AM IST

Name Astrology, astrology, lucky names, lucky people, lucky hindu names, नाम ज्योतिष,

ज्योतिष: ऊंची किस्मत लेकर जन्मी होती हैं इन नाम की लड़कियां, लाइफ में खूब कमाती हैं पैसा

Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर व्यक्ति के लिए उसका नाम खास होता है। क्योंकि उसकी पहचान उसके नाम से ही होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाम हमारे जीवन को भी प्रभावित करता है। वो ऐसे कि अधिकतर लोगों का नाम उनकी जन्म रााशि के हिसाब से रखा जाता है। कहते हैं जन्म राशि के अनुसार रखे गए नाम अधिक प्रभावी होते हैं। आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के नाम वाली लड़कियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो ऊंची किस्मत लेकर जन्मी होती हैं।

K अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो बुद्धिमान मानी जाती है। कार्यक्षेत्र में ये अपनी अलग पहचान बनाती है। ये जो भी काम करती हैं उसमें अपना शत प्रतिशत देती हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा होता है। करियर में ये बहुत जल्दी ऊंचा मुकाम हासिल कर लेती हैं। इन्हें किस्मत का भी खूब साथ मिलता है।

L अक्षर: इस नाम की लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है। ये जो सोच लेती हैं वो करके ही दम लेती हैं। ये मेहनती और बुद्धिमान होती हैं। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहती हैं। ये हमेशा से ही अपनी अलग पहचान बनाने की सोचती हैं। इनके पास कभी किसी चीज की कमी नहीं होती।

P अक्षर: इस नाम की लड़कियां जिद्दी और जुनूनी होती हैं। समाज में ये अपनी अलग पहचान बनाती हैं। इनके लिए कोई भी काम असंभव नहीं होता। ये कभी हार नहीं मानती। ये करियर में बड़ी जल्दी ऊंचा मुकाम हासिल कर लेती हैं। इनका जीवन तमाम सुख सुविधाओं से भरा रहता है। बिजनेस में भी इनकी काफी रूचि होती है। ये लाइफ में खूब पैसा कमाती हैं।
यह भी पढ़ें: इन दो राशियों पर देवगुरु बृहस्पति की मानी जाती है विशेष कृपा, सुख सुविधाओं से भरा रहता है इनका जीवन

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)