5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Basant Panchami 2023: हर परीक्षा में मिलेंगे अच्छे अंक, ये मंत्र सुनकर खुश हो जाती हैं मां सरस्वती, देती हैं आशीर्वाद

माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी Basant Panchami 2023 का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक इस दिन मां सरस्वती की पूजा का विधान है। आपको बता दें कि इस बार वसंत पंचमी पर्व 26 जनवरी को मनाया जाएगा...

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Jan 03, 2023

basant_panchami_par_kar_le_ye_upay.jpg

भोपाल। सनातन धर्म में मां सरस्वती को विद्या और ज्ञान की देवी कहा गया है। माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी Basant Panchami 2023 का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक इस दिन मां सरस्वती की पूजा का विधान है। आपको बता दें कि इस बार वसंत पंचमी पर्व 26 जनवरी को मनाया जाएगा। मान्यता है कि वसंत पंचमी Basant Panchami 2023 को विशेष रूप से देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है, जो शुभ फलदायक होती है। खासतौर पर युवाओं और स्टूडेंट्स के लिए इस पूजा का महत्व माना जाता है।

(Basant Panchami 2023) ज्योतिष शास्त्र में प्रतिदिन और तीज-त्योहारों पर कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। जिन्हें फॉलो करने से उस दिन या तीज-त्योहार से जुड़े देवी-देवताओं को खुश कर उनका आशीर्वाद और कृपा की प्राप्ति होती है। इसी तरह वसंत पंचमी Basant Panchami 2023 के दिन भी कई उपायों और मंत्रों के बारे में बताया गया है। जिन्हें वसंत पंचमी के दिन करने से आपको न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं में बल्कि कॅरियर और बिजनेस में भी आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, बिजनेस में तरक्की चाहते हैं तो वसंत पंचमी Basant Panchami 2023 के दिन कुछ मंत्रों का जाप कर लें आपको अपने हर काम में सफलता जरूर मिलेगी। वहीं धन, ज्ञान और विद्या में लाभ होगा। वहीं, परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए भी इन मंत्रों का जाप विशेष फलदायी माना गया है। मान्यता है कि Basant Panchami 2023 इस मंत्र के जाप से व्यक्ति की स्मरण शक्ति में भी इजाफा होता है।

ये भी पढ़ें:14 जनवरी 2023 को चमकने वाली है इन राशियों की किस्मत, इस राशि को मिलने वाला है Surya Gochar का बड़ा लाभ

ये भी पढ़ें: नए साल 2023 में आपके साथ हो रहा है कुछ ऐसा, तो समझ लें आपके घर आ रही हैं मां लक्ष्मी


मां सरस्वती के मंत्रों के जाप से होगा लाभ (Basant Panchami 2023)
Basant Panchami 2023 वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के कुछ खास मंत्रों का जाप बेहद असरकारी और चमत्कारी साबित होते हैं। इस दिन मंत्र जाप और मां की आराधना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कहते हैं कि वसंत पंचमी Basant Panchami 2023 के साथ-साथ यदि आम दिनों में भी नियमित रूप से इन मंत्रों का जाप Basant Panchami 2023 किया जाए। तो व्यक्ति की स्मरण शक्ति तेज होती है। इतना ही नहीं, इससे व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इन मंत्रों के जाप से पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहती है, चंचल मन इधर-उधर नहीं भटकता।

ये भी पढ़ें:मंगलवार के दिन हनुमान जी को खुश करने कर लें ये काम, कॅरियर से लेकर बिजनेस तक में मिलेगा बड़ा लाभ

ये भी पढ़ें: नए साल 2023 में शुक्र का अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश, मिथुन समेत इन तीन राशियों को मिलेगा मालव्य राजयोग का लाभ

वसंत पंचमी Basant Panchami 2023 के दिन करें इन मंत्रों का जाप

1. शारदायै नमस्तुभ्यं मम हृदये प्रवेशिनी, परीक्षायां उत्तीर्णं, सर्व विषय नाम यथा।

2. नमस्ते शारदे देवी, काश्मीरपुर वासिनीं, त्वामहं प्रार्थये नित्यं, विद्या दानं च देहि में।

3. ओम ह्वीं ऐं ह्वीं सरस्वत्यै नम:।

4. कंबुकंठी सुताम्रोष्ठी सर्वाभरणं भूषितां महासरस्वती देवी, जिह्वाग्रे सन्निविश्यताम।

5. सरस्वत्यै नमो नित्यं भद्रकाल्यै नमो नम:। वेद वेदांत वेदांग विद्यास्तानेत्र्य एव च।

6. सरस्वती महाभागे विद्ये कमललोचने, विद्यारूपे विशालाक्षी विद्यां देहि नमोस्तुते।

7. ओम वागदैव्यै च विद्यम्हे कामराज्याय धीमहि, तन्नो देवी प्रचोदयात।

8. ओम शारदा माता ईश्वरी में नित समुरि तोय हाथ जोड़ अरज करूं विद्या वर दे मोय।

9. ऐं ह्वीं श्रीं वाग्वादिनी सरस्वती देवी मम जिव्हायां। सर्व विद्या देही दापय दापय स्वाहा।

ये भी पढ़ें:जानें कब शुरू हो रहा है माघ मेला, क्या है कल्पवास और कैसे दिलाता है मोक्ष

ये भी पढ़ें: माघ माह में जरूर करें ये काम, तिल-तिल कर नष्ट हो जाएंगे सारे पाप, सुधरेगी आर्थिक स्थिति