
Char Dham Yatra 2024
Chardham Yatra 2024: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसी के साथ चारों धामों की यात्रा (Char Dham Yatra 2024) शुरू हो गई है। चारधाम के नाम से मशहूर बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) केदारनाथ (Kedarnath), गंगोत्री (Gangotri) और यमुनोत्री (Yamunotri) के कपाट खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
बीते दिनों भारी संख्या के कारण रजिस्ट्रेशन रोक दिए गाए थे। वहीं अब भोपाल से चार धाम यात्रा पर गए श्रद्धालुओं का लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। देर रात को भोपाल से यात्रा पर गए लगभग 80 यात्री वापस लौटे। इस दौरान उन्होंने यात्रा को लेकर आपबीती बताई।
कई यात्रियों ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमनोत्री, गंगोत्री सहित सभी जगह के दर्शन किए, जबकि भीड़ और स्वास्थ्य कारणों से कुछ बुजुर्ग दर्शनार्थी गंगोत्री, यमनोत्री के दर्शन नहीं कर पाए। बहुत से लोग ऐसे हैं जो बिना दर्शन किए ही वापस लौट आए हैं। डीआईजी बंगला गौतम नगर निवासी प्रकाश चौहान ने बताया कि हम 7 मई को गए थे। जगह-जगह जाम लग रहा था। लोगों घंटों तक अपने वाहनों में बेठे रहे। 5-5 घंटे लंबे जाम के बाद किसी तरह सफर शुरु हुआ। आसपास रुकने की व्यवस्था भी नहीं थी। भीड़ के कारण हर चीज के दाम बढ़े हुए थे। पानी की बोतल 50 रुपए की मिल रही थी।
केदारनाथ दर्शन के दौरान हम घंटों जाम में फंसे रहे , कई बुजुर्गों की तबीयत भी बिगड़ने लगी थी। हालात देखते हुए लग रहा था कि गंगोत्री यमनोत्री के दर्शन नहीं कर पाएंगे, लेकिन भगवान की कृपा से दर्शन हो गए। शुरुआत में भीड़ के कारण व्यवस्थाएं बिगड़ गई थी, सब तरफ सिर्फ भीड़ ही भीड़ थी, लेकिन बाद में सुधार किया है।
यात्रा पर गए बुजुर्ग राधेश्याम अहिरवार ने बताया कि यात्रा के दौरान भारी भीड़ थी। ऐसे में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। थकान के कारण स्वास्थ्य भी ठीक नहीं था। इसलिए गंगोत्री, यमुनोत्री के दर्शन नहीं कर पाए।
Published on:
21 May 2024 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
