
Congress CWC meeting MP CWC member Kamleshwar Patel
Congress CWC meeting MP CWC member Kamleshwar Patel - दिल्ली में जहां एक ओर एनडीए सरकार की तख्तपोशी की तैयारियां चल रहीं हैं वहीं कांग्रेस की बैठकें भी हो रही हैं। शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानि सीडब्लूसी की बैठक के बाद शाम को कांग्रेस संसदीय दल की भी बैठक बुलाई गई है। वर्किंग कमेटी की बैठक में एमपी में पार्टी की करारी हार पर मंथन की बात कही जा रही थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हार की बजाए बैठक में देश में कांग्रेसी उम्मीदवारों की जीत पर ज्यादा बात हुई।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक Congress CWC meeting में मध्यप्रदेश के सीडब्लूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल MP CWC member Kamleshwar Patel भी शामिल हुए। वे पूर्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। बैठक के बाद पूर्व मंत्री पटेल मीडिया से रूबरू हुए। कमलेश्वर पटेल ने बताया कि बैठक में मध्यप्रदेश में पार्टी की हार पर कोई विशेष बात नहीं हुई।
कमलेश्वर पटेल के अनुसार सीडब्लूसी की बैठक Congress CWC meeting में राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने का प्रस्ताव पास किया गया हालांकि उन्होंने इससे इंकार कर दिया है। बैठक में यह भी तय हुआ कि कांग्रेस ने जिन मुद्दों पर लोकसभा चुनाव लड़ा, उन मुद्दों को उठाया जाता रहेगा। प्रमुख मुद्दों में जातिगत जनगणना, सामाजिक न्याय और किसानों के मुद्दे शामिल हैं।
बता दें कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की इस अहम बैठक में एमपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व सीएम व राज्यसभा सदस्य दिग्विजयसिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के अलावा एमपी कांग्रेस के प्रभारी भंवर जितेेंद्रसिंह ने भी बैठक में भाग लिया।
Published on:
08 Jun 2024 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
