5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनिवार को भूलकर भी न खरीदें ये 7 चीजें, वरना आप पड़ सकते हैं मुश्किल में

शनिदेव की आराधना और हनुमान जी की पूजा करने का सबसे उत्‍तम...

2 min read
Google source verification
don't buy these 7 things on any saturday

don't buy these 7 things on any saturday

इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है, लेकिन सामान्य दिनों में शनिवार एक तरह से वीकेंड होता है और इस दिन हम मस्ती के मूड में रहते हैं। फुर्सत में हम घूमने-फिरने निकल जाते हैं। फॅमिली के साथ शॉपिंग भी का आते हैं।

यह दिन शनिदेव की आराधना और हनुमान जी की पूजा करने का भी सबसे उत्‍तम दिन होता है। शनिवार को खरीदारी करना तो अच्छा है लेकिन मान्यता के अनुसार इस दिन अगर आप कुछ चीजों की खरीदारी से बचें तो आपके लिए बेहतर होगा...

MUST READ : शनि जयंती 2020 - सालों बाद बना है ये दुर्लभ संयोग, जानिये क्या करें क्या नहीं

इन चीजों की खरीदारी से बचें...

1. शनिवार के दिन लोहे की खरीदारी से बचें। क्योंकि इस दिन लोहे से बनी चीजों का दान करने का विशेष महत्व माना गया है। लोहे का सामान दान करने से शनिदेव प्रसन्‍न होते हैं।
2. शनिवार के दिन तेल खरीदने से बचना चाहिए। क्योंकि इस दिन सरसों या किसी भी पदार्थ का तेल खरीदने से इंसान रोगों से ग्रस्‍त होने लगता है। ज्योतिष बताते हैं कि, शनिवार को तेल खरीदने से इंसान बीमारियों से ग्रस्‍त होने लगता है।
3. शनिवार के दिन अगर नमक खरीदेंगे तो कर्ज चढ़ने या फिर बढ़ने की संभावना रहती है.
4. शनिवार के दिन कैंची न खरीदें। इससे रिश्तों में तनाव आता है।
5. शनिवार को काले तिल कभी न खरीदें। काले तिल चढ़ाने से शनिदेव प्रसन्‍न होते हैं और कई विपत्तियों से भी निकालते हैं।

MUST READ : लॉकडाउन- इस वट सावित्री व्रत 2020 में यदि वट वृक्ष्र की टहनी भी न मिलें, तो ऐसे करें पूजा: मिलगा पूरा आशीर्वाद

6. काले रंग के जूते भी शनिवार को न खरीदें। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं।
7. इस दिन स्याही न खरीदें। यह मनुष्य को अपयश का भागी बनाती है। पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजों के लिए सबसे श्रेष्ठ दिन गुरुवार है।