5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाम के समय भूलकर भी ना करें ये काम, हो सकती है धन हानि

शाम के समय भूलकर भी ना करें ये काम, हो सकती है धन हानि
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Dec 05, 2018

hindi shastra

हिंदू शास्त्र में कुछ आदतों को बहुत ही बुरा माना जाता है। माना जाता है की कुछ आदतें ऐसी होती है जिनके कारण माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं और उनमें काफी नकारात्मकता फैलती है। ये आदतें ऐसी होती है जिनमें ना सिर्फ बच्चे बल्कि हर उम्र के लोगों में होती है। लेकिन जो की बहुत गलत मानी जाती है। इन आदतों के कारण लक्ष्मी का नाश तो होता ही है इसके साथ-साथ उन्हें खुद भी नुकसान उठाना पड़ता है। आइए जानते हैं शास्त्रों में किन चीज़ों को करना बहुत गलत माना जाता है।

शास्त्रों में पैर पर पैर रखकर बैठना बहुत ही गलत माना जाता है। लेकिन कुछ लोगों की आदत होती है की वे हमेशा पैर पर पैर रखकर बैठते हैं। इससे व्यक्ति को दो नुकसान होते हैं। पहला तो उसे शारीरिक नुकसान का सामना करना पड़ता है इसके अलावा उसे आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने पर माता लक्ष्मी आपसे रूठ जाती है।

बैठते समय पैर हिलाने वाले व्यक्ति पर कभी भगवान की कृपा नहीं होती। शास्त्रों के अनुसार शाम के समय अधिकतर माता लक्ष्मी धरती पर विचरण करने आती है। ऐसी स्थिति में आपको देखने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और आपको धन संंबंधी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। इस तरह के व्यक्ति चाहें कितने भी प्रयास कर लें उन्हें धन प्राप्त नहीं होता है।

दक्षिण दिशा की ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए। इस दिशा में पैर करके सोने से चुंबकीय उर्जा पैरों में प्रवेश करती है। जो की मनुष्य के सिर तक पहुंचती है। यह स्थिति व्यक्ति के अंदर मानसिक तनाव बढ़ती है और नींद ठीक से पूरी नहीं हो पाती है। इसीलिए सोते समय कभी भी दक्षिण दिशा में पैर करके ना सोएं।