
मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर (Photo-IANS)
Encounter in Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में विशेष पुलिस बल ने (DRG) को एक बड़ी सफलता की है। DRG ने एक मुठभेड़ के दौरान चार नक्सलियों को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि इन नक्सलियों में दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के ACM स्तर के तीन शीर्ष नक्सली और एक पार्टी सदस्य शामिल हैं। यह मुठभेड़ बीजापुर की DRG टीम द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान हुई। यह मुठभेड़ 26 जुलाई की शाम को हुई, जब पुलिस को इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना मिली थी।
इस मुठभेड़ पर अपडेट देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान हुंगा, लखके, भीमा और निहाल उर्फ राहुल के रूप की गई है। सरकार ने नक्सली भीमा, हुंगा और लखके पर 5-5 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। निहाल उर्फ राहुल पर 2 लाख रुपये का इनाम रखा गया था।
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि DRG बीजापुर टीम ने जिले के दक्षिण-पश्चिम इलाके में माओवादी कैडरों की गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों ने DRG टीम पर गोली बरसाना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस बलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
इस मुठभेड़ में दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के चार नक्सली मार गिराया। घटना स्थल से एसएलआर, इंसास, .303 राइफल, बीजीएल लॉन्चर, सिंगल शॉट राइफल, भारी मात्रा में गोला-बारूद, ग्रेनेड और अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई है।
Updated on:
27 Jul 2025 04:51 pm
Published on:
27 Jul 2025 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
